फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   hrtc driver died due to heart attack

Sirmour News: एचआरटीसी के चालक की दिल का दौरा पड़ने से मौत

Mon, 20 Nov 2023 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
hrtc driver died due to heart attack
सूरज (फाइल फोटो)
एचआरटीसी के चालक की दिल का दौरा पड़ने से मौत
विज्ञापन

गिरिपार की सतौन और बड़वास पंचायतों में शोक की लहर

संवाद न्यूज एजेंसी

सतौन (सिरमौर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालक सूरज (28) सुपुत्र भगवान सिंह का रविवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इस घटना से बड़वास और सतौन क्षेत्र में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार गत रविवार पांवटा से माशु च्योग गई निगम की बस माशु च्योग साढ़े शाम 6:00 बजे पहुंची। जबकि सूरज की शाम 6:45 बजे दिल का दौरा पड़ने से देहांत हो गया। परिचालक सुंदर सिंह ने बताया कि माशु च्योग पहुंचकर बस चालक सूरज च्योग स्थित अपने कमरे में गए, जहां वह मोबाइल पर विश्व कप देख रहे थे।
विज्ञापन


15 मिनट बाद वह भी कमरे में गए, जहां पर उन्होंने सूरज को बिस्तर पर अचेत अवस्था में पाया। उन्होंने 108 एंबुलेंस की मदद से सूरज को पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत प्रधान ममता देवी ने बताया कि भगवान सिंह मूल रूप से बड़वास पंचायत के रहने वाले हैं लेकिन कई सालों से वह सतौन में रह रहा था। सूरज अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और दो छोटे बच्चे छोड़ गया है। सूरज के देहांत पर पंचायत में शोक की लहर है। हरेक की आंखें नम हैं।

उनके निधन पर प्रधान ममता देवी, उपप्रधान गुलाब सिंह, पूर्व प्रधान रजनीश चौहान ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed