{"_id":"6af84cd04dd11b7f6a03fd20","slug":"hpseb-pensioners-union-nahan-meeting-nahan-news-c-177-1-ssml1028-194161-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: उच्च न्यायालय ने 6 प्रतिशत ब्याज सहित दो किस्तों में एरियर भुगतान के दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: उच्च न्यायालय ने 6 प्रतिशत ब्याज सहित दो किस्तों में एरियर भुगतान के दिए आदेश
विज्ञापन
नाहन में बैठक के दौरान मौजूद विद्युत विभाग के पेंशनर। संवाद
सचित्र--
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड (एचपीएसईबी) पेंशनर कल्याण संघ की नाहन इकाई की मासिक बैठक शनिवार को स्थानीय न्यू शाही मिष्ठान भंडार पक्का टैंक में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष शमशेर सिंह ठाकुर ने की, जबकि कार्रवाई का संचालन महासचिव कमलेश कुमार पुंडीर ने किया।
महासचिव कमलेश कुमार पुंडीर ने सदन को बताया कि जिन पेंशनरों ने अपने बकाया एरियर के भुगतान के लिए पेंशनर वेलफेयर स्टेट बॉडी के सहयोग से वर्ष 2023 में एक संयुक्त याचिका (पिटीशन) दायर की थी, उस पर माननीय उच्च न्यायालय ने 31 अक्तूबर 2026 को पेंशनरों के पक्ष में ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। न्यायालय ने संबंधित विभाग को आदेश दिए हैं कि पेंशनरों के एरियर का भुगतान 6 प्रतिशत ब्याज सहित दो किस्तों में किया जाए।
आदेशानुसार, पहली किस्त का भुगतान 15 दिसंबर 2026 से पहले और दूसरी किस्त का भुगतान 28 फरवरी 2027 से पूर्व सुनिश्चित किया जाना है। एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए माननीय न्यायालय का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त, बैठक में 17 दिसंबर को पेंशनर दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समारोह में 75 और 80 वर्ष की आयु पूरी करने वाले वरिष्ठ पेंशनरों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। संघ ने सभी सदस्यों से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है।
इस अवसर पर एमएस सबरवाल, केसी सोहल, महबूब आलम, नासिर अली, पपिंद्र सिंह, ओम प्रकाश, सुखचैन, रमेश चंद, विजय सोहल, विनोद सिंघल, सुशील कुमार, रोशन सैनी, राज कुमार, हाकम सिंह, धनी राम, पृथ्वी सिंह, बाबू राम, बुध राम, अब्दुल खालिक, गुरचरण सिंह, किशन सिंह, माम चंद और मदन मोहन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।-- -- -
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड (एचपीएसईबी) पेंशनर कल्याण संघ की नाहन इकाई की मासिक बैठक शनिवार को स्थानीय न्यू शाही मिष्ठान भंडार पक्का टैंक में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष शमशेर सिंह ठाकुर ने की, जबकि कार्रवाई का संचालन महासचिव कमलेश कुमार पुंडीर ने किया।
महासचिव कमलेश कुमार पुंडीर ने सदन को बताया कि जिन पेंशनरों ने अपने बकाया एरियर के भुगतान के लिए पेंशनर वेलफेयर स्टेट बॉडी के सहयोग से वर्ष 2023 में एक संयुक्त याचिका (पिटीशन) दायर की थी, उस पर माननीय उच्च न्यायालय ने 31 अक्तूबर 2026 को पेंशनरों के पक्ष में ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। न्यायालय ने संबंधित विभाग को आदेश दिए हैं कि पेंशनरों के एरियर का भुगतान 6 प्रतिशत ब्याज सहित दो किस्तों में किया जाए।
विज्ञापन
आदेशानुसार, पहली किस्त का भुगतान 15 दिसंबर 2026 से पहले और दूसरी किस्त का भुगतान 28 फरवरी 2027 से पूर्व सुनिश्चित किया जाना है। एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए माननीय न्यायालय का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त, बैठक में 17 दिसंबर को पेंशनर दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समारोह में 75 और 80 वर्ष की आयु पूरी करने वाले वरिष्ठ पेंशनरों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। संघ ने सभी सदस्यों से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है।
इस अवसर पर एमएस सबरवाल, केसी सोहल, महबूब आलम, नासिर अली, पपिंद्र सिंह, ओम प्रकाश, सुखचैन, रमेश चंद, विजय सोहल, विनोद सिंघल, सुशील कुमार, रोशन सैनी, राज कुमार, हाकम सिंह, धनी राम, पृथ्वी सिंह, बाबू राम, बुध राम, अब्दुल खालिक, गुरचरण सिंह, किशन सिंह, माम चंद और मदन मोहन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।