Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   dust in road -people facing problem

Sirmour News: टारिंग के बाद भी बदहाल देवीनगर-रामपुरघाट मार्ग, धूल के गुबार से लोग परेशान

Sun, 15 Nov 2026 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
dust in road -people facing problem
रामपुर घाट मार्ग पर एक माह पहले टायरिंग कार्य शुरू होने के बावजूद सड़क की हालत बयां करती तस्वीर
डेंटल कॉलेज, स्कूलों और औद्योगिक इकाइयों में जाने वाले विद्यार्थी और कर्मचारी झेल रहे परेशानी
विज्ञापन


तीन सप्ताह पहले कई स्थानों पर हुई थी टारिंग, अभी भी काफी हिस्सों में सड़क टूटी

लोक निर्माण विभाग ने जल्द शेष मार्ग की मरम्मत करवाने का दिया आश्वासन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के देवीनगर से रामपुरघाट जाने वाले मार्ग की हालत अभी भी पूरी तरह नहीं सुधर पाई है। करीब तीन सप्ताह पहले लोक निर्माण विभाग की ओर से इस सड़क पर टारिंग का कार्य करवाया गया था, लेकिन कई स्थानों पर सड़क अब भी टूटी हुई है। ऐसे में इस मार्ग से रोजाना गुजरने वाले सैकड़ों विद्यार्थियों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों को उड़ती धूल के बीच सफर करना पड़ रहा है। खासकर डेंटल कॉलेज और शिक्षण संस्थानों में जाने वाले विद्यार्थियों के साथ औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत कर्मचारियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
स्थानीय निवासी मनोज चौहान, एएस नेगी, अनिल ठाकुर, रमेश कुमार, जगमोहन सूर्या, पंकज भटनागर और अखिल ने बताया कि करीब तीन सप्ताह पहले देवीनगर-रामपुरघाट मार्ग पर टारिंग का कार्य करवाया गया था। इसके बावजूद सड़क के कई हिस्सों को ठीक नहीं किया गया है। जगह-जगह टूटी सड़क से वाहन गुजरते ही धूल के गुबार उठने लगते हैं। इससे सड़क पर चलने वाले राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सड़क किनारे स्थित दुकानों और रिहायशी मकानों में रहने वाले लोगों को भी उड़ती धूल के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि टारिंग के बाद भी सड़क के शेष हिस्सों को दुरुस्त नहीं किया गया, जिससे समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि देवीनगर-रामपुरघाट मार्ग के शेष टूटे हिस्सों की मरम्मत जल्द करवाई जाए, ताकि लोगों को धूल और खराब सड़क से राहत मिल सके।

लोक निर्माण विभाग पांवटा साहिब के अधिशासी अभियंता राकेश खंडूजा ने बताया कि देवीनगर-रामपुरघाट मार्ग पर टारिंग का कार्य करवाया गया है। सड़क के शेष टूटे हिस्सों की मरम्मत का कार्य भी जल्द पूरा करवाया जाएगा।--------

रामपुर घाट मार्ग पर एक माह पहले टायरिंग कार्य शुरू होने के बावजूद सड़क की हालत बयां करती तस्वीर

रामपुर घाट मार्ग पर एक माह पहले टायरिंग कार्य शुरू होने के बावजूद सड़क की हालत बयां करती तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed