{"_id":"6942b00d48c205f3a90f2c64","slug":"hpseb-pensioners-program-in-ponta-nahan-news-c-177-1-ssml1030-167192-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: 75 और 80 वर्ष आयु पूरी कर चुके वरिष्ठ पेंशनर सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: 75 और 80 वर्ष आयु पूरी कर चुके वरिष्ठ पेंशनर सम्मानित
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद पेंशनर संघ पांवटा साहिब इकाई ने राष्ट्रीय पेंशनर दिवस पर 75 स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
.
बातापुल के समीप स्थित ग्रेंड रिवेरा होटल में राष्ट्रीय पेंशनर दिवस पर कार्यक्रम
पांवटा साहिब इकाई के प्रधान सतीश गुप्ता ने वरिष्ठ पेंशनरों को सम्मानित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद पेंशनर संघ पांवटा साहिब इकाई ने राष्ट्रीय पेंशनर दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान 75 से 80 वर्ष आयु वाले वरिष्ठ पेंशनरों को सम्मानित किया गया। परिषद में अपने कार्यकाल के दौरान इनकी सेवाओं को सराहा गया। पांवटा साहिब इकाई के प्रधान सतीश गुप्ता ने पेंशनरों की मांगों को रखा और वरिष्ठ पेंशनरों को सम्मानित किया।
सम्मान समारोह कार्यक्रम का संचालन करते हुए महासचिव पीके सिंघल, उपाध्यक्ष बहादुर सिंह, लीगल एडवाईजर एमएस खंबा व मुख्य सलाहकार जीएस सैनी ने संबोधित किया। महासचिव ने पेंशनरों को विशेष दिवस पर बधाई दी और सभी का स्वागत किया। इस दौरान 80 वर्ष आयु पूरी कर चुके वरिष्ठ सदस्यों में जीएस सैनी, एसएस ऋषिराज, गुरदीप सिंह राखड़ा और किशन सिंह को सम्मानित किया गया। वहीं, 75 वर्ष आयु पूरी कर चुके वरिष्ठ सदस्यों में पीके सिंघल, एसएस संधु, गिरधारी लाल व अशोक वत्स को शॉल, टोपी और सम्मान चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि और पांवटा इकाई के प्रधान सतीश चंद गुप्ता और जीएस सैनी ने पेंशनरों से आपसी एकता बनाए रखने का आह्वान किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष 13 फीसदी बकाया डीए को शीघ्र जारी करने की मांग रखी है। विभिन्न मांगों और समस्याओं को प्रदेश सरकार व बिजली बोर्ड के उच्चाधिकारियों के समक्ष पुरजोर तरीके से रखने की बात कही।
विज्ञापन
इस दौरान एसएम उप्रेती, अनूप धीमान, ओसी डोगरा, बहादुर सिंह, अतर सिंह, अजीत सिंह, पितू राम, धनबीर सिंह, गुरपाल सिंह, रामभज, रामलुभाया शर्मा और अशोक वत्स मौजूद रहे।
संवाद