फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   hpseb meeting in nahan

Sirmour News: मेडिकल बिलों का लंबे समय से भुगतान नहीं होने पर भड़के पेंशनर

Tue, 15 Oct 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
hpseb meeting in nahan
सचित्र--
विज्ञापन

मेडिकल बिलों का लंबे समय से भुगतान नहीं होने पर भड़के पेंशनर
28 अक्तूबर को ही वेतन-पेंशन और दूसरे सभी देय लाभ देने की उठाई मांग
नाहन में विद्युत बोर्ड के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपनी मांगों पर की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। एचपीएसईबी पेंशनर कल्याण संघ नाहन की मासिक बैठक मंगलवार को न्यू शाही मिष्ठान भंडार पक्का टैंक नाहन में हुई जिसकी अध्यक्षता प्रधान शमशेर सिंह ठाकुर ने की। जबकि कार्यवाही का संचालन महासचिव कमलेश पुंडीर ने किया।
बैठक में सेवानिवृत्त कर्मियों के एरियर और महंगाई भत्ते का मामला खूब गूंजा। प्रधान शमशेर सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों को एरियर और इस माह का वेतन व पेंशन इस महीने की 28 तारीख को देने की घोषणा की है। ऐसे में विद्युत बोर्ड प्रबंधन भी अपने कर्मचारियों को 1 जनवरी 2016 से देय एरियर, जनवरी 2023 से देय महंगाई भत्ता, वेतन व पेंशन 28 अक्तूबर को ही प्रदान करे।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद पेंशनरों ने मेडिकल बिलों का भुगतान न करने पर भी गहरा रोष प्रकट किया। महासचिव कमलेश पुंडीर ने कहा कि लंबे समय से पेंशनरों के लाखों रुपये के मेडिकल बिल लंबित पड़े हुए हैं। इस वजह से गंभीर बीमारी से परेशान लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बोर्ड प्रबंधन से मांग की कि दिवाली से पहले लंबित सभी मेडिकल बिलों का भुगतान किया जाए।
बैठक में मौजूद एससी गौतम, मोहम्मद नासिर, भगतराम, विनोद कुमार तोमर, राजेंद्र ठाकुर, सुशील वर्मा, रूप सिंह, हीरा सिंह, जसवीर सिंह, पपींद्र सिंह, मेजपाल, मोहम्मद शफी, मोहम्मद अली, मदन सिंह, सुखचैन सिंह, अब्दुल खलिक, रामलाल, माईदास, राजकुमार राणा, अमर सिंह, रामलाल ने घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए जो शुल्क लिया जा रहा है उसे मासिक लेने की नगर परिषद से मांग की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से कूड़ा उठाने का शुल्क नहीं लिया जा रहा है। एक साथ लेने से लोगों को परेशानी होगी।
----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed