{"_id":"6a771ed01e9a05ae140cec91","slug":"hp-state-electricity-pensioners-welfare-association-meeting-in-nahan-nahan-news-c-177-1-nhn1002-185578-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: लंबित भत्तों की अदायगी न होने पर बिजली पेंशनरों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: लंबित भत्तों की अदायगी न होने पर बिजली पेंशनरों में रोष
विज्ञापन
विद्युत बोर्ड पेंशनर कल्याण संघ की नाहन इकाई की मासिक बैठक में मौजूद पेंशनर। संवाद
लंबित भत्तों की अदायगी न होने पर बिजली पेंशनरों में रोष
-डीए की किस्त और स्वास्थ्य भत्ता जारी करने की उठाई मांग
-मासिक बैठक में ऑनलाइन बिजली बिल व्यवस्था पर जताई आपत्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत पेंशनर कल्याण संघ की नाहन इकाई की मासिक बैठक शनिवार को नाहन में हुई। बैठक की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष शमशेर ठाकुर ने की। इस दौरान पेंशनरों की लंबित मांगों, भत्तों और अन्य समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में डीए की किस्त जारी न होने, लंबित स्वास्थ्य भत्ता और अन्य भत्तों की अदायगी न होने पर सरकार और बिजली बोर्ड के प्रति रोष जताया गया। पेंशनरों ने कहा कि लंबे समय से उनके कई भत्ते लंबित हैं। उन्होंने सरकार और बोर्ड से जल्द लंबित राशि जारी करने की मांग की। पेंशनरों ने बिजली के ऑनलाइन बिल आने की व्यवस्था पर भी आपत्ति जताई।
अध्यक्ष शमशेर ठाकुर ने कहा कि पहले उपभोक्ताओं को मैनुअल बिल मिलता था, जिससे बिजली की खपत, यूनिट और अन्य कर की पूरी जानकारी आसानी से मिल जाती थी। अब ऐप के माध्यम से बिल की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कई बुजुर्ग ऐसे हैं, जो एंड्रॉइड फोन चलाना नहीं जानते। ऐसे में उन्हें समय पर बिजली बिल की जानकारी नहीं मिल पाती।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार और बिजली बोर्ड के पास नई बसें खरीदने और अन्य सुविधाओं के लिए बजट है, लेकिन पेंशनरों के लंबित भत्तों की अदायगी के लिए धनराशि नहीं है। उन्होंने कहा कि पेंशनरों ने अपनी सेवा के दौरान विभाग और प्रदेश के विकास में योगदान दिया है। बैठक में सभी पेंशनरों ने एकमत होकर लंबित भत्तों की जल्द अदायगी की मांग उठाई।-- -- -- -- -
विज्ञापन
-डीए की किस्त और स्वास्थ्य भत्ता जारी करने की उठाई मांग
-मासिक बैठक में ऑनलाइन बिजली बिल व्यवस्था पर जताई आपत्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत पेंशनर कल्याण संघ की नाहन इकाई की मासिक बैठक शनिवार को नाहन में हुई। बैठक की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष शमशेर ठाकुर ने की। इस दौरान पेंशनरों की लंबित मांगों, भत्तों और अन्य समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में डीए की किस्त जारी न होने, लंबित स्वास्थ्य भत्ता और अन्य भत्तों की अदायगी न होने पर सरकार और बिजली बोर्ड के प्रति रोष जताया गया। पेंशनरों ने कहा कि लंबे समय से उनके कई भत्ते लंबित हैं। उन्होंने सरकार और बोर्ड से जल्द लंबित राशि जारी करने की मांग की। पेंशनरों ने बिजली के ऑनलाइन बिल आने की व्यवस्था पर भी आपत्ति जताई।
विज्ञापन
अध्यक्ष शमशेर ठाकुर ने कहा कि पहले उपभोक्ताओं को मैनुअल बिल मिलता था, जिससे बिजली की खपत, यूनिट और अन्य कर की पूरी जानकारी आसानी से मिल जाती थी। अब ऐप के माध्यम से बिल की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कई बुजुर्ग ऐसे हैं, जो एंड्रॉइड फोन चलाना नहीं जानते। ऐसे में उन्हें समय पर बिजली बिल की जानकारी नहीं मिल पाती।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार और बिजली बोर्ड के पास नई बसें खरीदने और अन्य सुविधाओं के लिए बजट है, लेकिन पेंशनरों के लंबित भत्तों की अदायगी के लिए धनराशि नहीं है। उन्होंने कहा कि पेंशनरों ने अपनी सेवा के दौरान विभाग और प्रदेश के विकास में योगदान दिया है। बैठक में सभी पेंशनरों ने एकमत होकर लंबित भत्तों की जल्द अदायगी की मांग उठाई।