फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   hp bjp speaker statement on budget

बजट में सभी वर्गों का रखा विशेष ध्यान : बलदेव तोमर

Sun, 01 Feb 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
hp bjp speaker statement on budget
नाहन में पत्रकार वार्ता को संबो​धित करते भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर। संवाद
नाहन में पत्रकार वार्ता में बोले भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को नौवां बजट पेश किया। यह बजट देश के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर ने यह बात नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही।

उन्होंने कहा कि यह पहला बजट है तो कर्तव्य भवन में तैयार हुआ है। यह नए भारत के नए दृष्टिकोण और कार्य संस्कृति का प्रतीक है। बजट में हर वर्ग की आर्थिक वृद्धि सुनिश्चित की गई है। पांच लाख की आबादी से अधिक शहरों पर फोकस किया गया है। इससे आधुनिक आधारभूत ढांचा सुदृढ़ होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत अब ग्लोबल फार्मा हब बनेगा। बायो फार्मा शक्ति प्रोजेक्ट के लिए अगले पांच वर्षों में 10 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे दवा उद्योग में आत्मनिर्भरता बढ़ने के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य बजट में विशेष प्रावधान किया गया है। टूरिस्ट गाइड तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिमाचल में पर्यटन व्यवसाय की पार संभावनाएं हैं।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष धीरज गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग और अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed