फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   house map will not pass without councillors signature

पार्षद के हस्ताक्षर बिना पास नहीं होगा कोई नक्शा

Wed, 20 Jul 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Wed, 20 Jul 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। नगर परिषद क्षेत्र में अब संबंधित वार्ड के पार्षद के हस्ताक्षर के
बिना कोई नक्शा पास नहीं होगा। नप की बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया। बैठक में शहर के विकास व भावी योजनाओं पर भी चर्चा की गई। निर्माणाधीन स्लाटर हाउस योजना, कुछ वार्डों में बरसात के दौरान जलभराव समस्या तथा तारुवाला में हाई मास्ट लाइट लगाने के बारे में भी हाउस में चर्चा की गई।

हाउस में नप पांवटा कमेटी की आईडीएसएमटी शापिंग कांप्लेक्स के बदहाल प्रथम तल के लेंटर की शीघ्र मरम्मत का निर्णय लिया है। नप कमेटी बैठक की अध्यक्षता कृष्णा धीमान व उपाध्यक्ष नवीन शर्मा ने की। बैठक में पिछली कार्रवाई पर चर्चा की गई। मई से जून तक आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन


शहर में चल रहे विकास कार्यों के बिलों की अदायगी वार्ड पार्षद की रिपोर्ट के बाद करने पर चर्चा हुई। वार्ड-7 में निर्माणाधीन स्लाटर हाउस शेष कार्य का प्राथमिकता पर करवाया जाएगा। वार्ड-4 तारुवाला में हाई मास्ट लाइट लगाने, पुलिस थाने के सामने नए बने पार्किंग की नीलामी 45 हजार 200 में हुई। कनिष्ठ अभियंता की नियुक्ति वर्क आधार पर करने, शहर के मुख्य दो पार्क के रखरखाव को ठेके पर देने व दोनों मालियों को कार्यालय में लगाने पर मंथन किया। वार्ड के पार्षदों ने प्राथमिकता के आधार वाले एक-एक कार्य दिया। इनको प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाएगा। पांवटा शहर में बढ़ते नशे को कारोबार पर गहन मंथन किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे एसडीएम पांवटा एचएस राणा, नप अध्यक्ष कृष्णा धीमान, उपाध्यक्ष नवीन शर्मा, पार्षद इंद्रप्रीत कौर, पवन जस्सल, अनीता देवी, धनवीर कपूर, भावना चानना, संजय सिंघल, जसमेर सिंह, सीमा देवी, मनोनीत पार्षद इंद्रपाल सिंह व राजेश कुमार नालू समेत नप कमेटी पांवटा के कर्मचारी मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed