फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   hospital building maintaince

Sirmour News: मेडिकल काॅलेज नाहन के पुराने भवन की 2.50 करोड़ से होगी मरम्मत

Sun, 20 Oct 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
hospital building maintaince
मेडिकल कालेज नाहन का भवन। संवाद
विकास की बात
विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज नाहन के पुराने भवन की 2.50 करोड़ से होगी मरम्मत

टेंडर अवार्ड होने के बाद अब जल्द शुरू होगा भवन की मरम्मत का कार्य

पुराने भवन की छतों और दीवारों की होगी मुरम्मत, अब नहीं टपकेगा पानी

जिले के अलावा बाहरी राज्यों से भी भारी संख्या में पहुंचते हैं रोगी, मिलेगी सुविधा

धर्म सिंह तोमर

नाहन (सिरमौर)। मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल नाहन के पुराने भवन के जल्द ही दिन फिरने वाले हैं। यहां मरम्मत के लिए 2.50 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हो गया है और टेंडर के बाद अब जल्द ही कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल नाहन के पुराने हो चुके भवन को देखते हुए आपदा प्रबंधन के तहत सुधार को लेकर सरकार की तरफ से 2.50 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। राशि स्वीकृत हो जाने के बाद लोक निर्माण विभाग की तरफ से टेंडर भी लगाया गया है, जिसके बाद अब जल्द ही काम शुरू होगा।
विज्ञापन


संबंधित विभाग के अनुसार उक्त राशि से यहां पुराने भवन की छतों, दीवारों आदि का मरम्मत कार्य किया जाएगा। पुराने भवन में टीन की छतें पुरानी होने के चलते अक्सर टपकती थी और कई दीवारों की भी मरम्मत आवश्यक हुई थी। इसके चलते आए दिन यहां रोगियों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हाल ही में बरसात का पानी एक्स-रे कक्ष में चला गया था जिसके चलते स्टाफ सहित लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि मेडिकल काॅलेज नाहन को वर्ष 2016 में आनन फानन में सिविल अस्पताल के पुराने भवन में ही शुरू कर दिया गया था। तब से लेकर आज तक मेडिकल काॅलेज उक्त भवन में ही चल रहा है। सिविल अस्पताल नाहन का पुराना भवन जिसपर वल्लभ चिकित्सालय की पट्टिका चस्पा है का उद्घाटन प्रथम केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री राज कुमारी अमृतकौर की ओर से किया गया था यानि अस्पताल का कुछ हिस्सा ऐसा भी है जो 75 वर्ष या इससे अधिक पुराना हो सकता है।

हालांकि नई इमारत का काम शुरू भी हुआ था लेकिन वह भी पिछले करीब 2 सालों से बंद पड़ा हुआ है। काेरोना काल के दौरान यहां जिला आयुष अस्पताल की बहुमंजिला इमारत को मेडिकल काॅलेज में मर्ज किया गया था। 8 साल बीत जाने के बाद भी काॅलेज भवन की कमी का सामना कर रहा है।


-मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल नाहन में पुराने भवन की मरम्मत को लेकर 2.50 करोड़ रुपये का बजट सरकार की ओर से स्वीकृत कर दिया गया है। टेंडर के बाद अब जल्द काम शुरू होगा। भवन की मरम्मत हो जाने के बाद यहां आने वाले रोगियों को लाभ मिलेगा।

-अजय सोलंकी, विधायक नाहन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed