फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   hindi jagrukta divas in naya school

Sirmour News: भाषण प्रतियोगिता में अंकित और कविता में प्रिजल प्रथम

Thu, 24 Sep 2026 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
hindi jagrukta divas in naya school
राजकीय माध्यमिक पाठशाला नाया में हिन्दी जागरूकता सप्ताह-2026 कार्यक्रम के दौरान विजेता छात्र। स
भाषण प्रतियोगिता में अंकित और कविता में प्रिजल प्रथम
विज्ञापन

-नाया स्कूल में हिन्दी जागरूकता सप्ताह के दौरान निखरी विद्यार्थियों की प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
रोनहाट (सिरमौर)। आदर्श युवा विकास नवयुवक मंडल लाणी (नाया) की ओर से राजकीय माध्यमिक पाठशाला नाया में हिन्दी जागरूकता सप्ताह-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और स्थानीय समुदाय में हिन्दी भाषा के प्रति सम्मान, रुचि, जागरूकता और रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रमेश चंद शर्मा मौजूद रहे।
कार्यक्रम में पोस्टर निर्माण, नारा लेखन, कविता पाठ और भाषण प्रतियोगिताएं करवाई गईं। मण्डल सदस्य दलीप सिंह ने ‘हमारे जीवन में हिन्दी का महत्व’ विषय पर विचार रखे। मुख्याध्यापक केवल राम ने विद्यार्थियों को हिन्दी के प्रति रुचि बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में अंकित चौहान प्रथम, सचिन कुमार द्वितीय और अनमोल तृतीय रहे। कविता में प्रिजल प्रथम, सलोनी द्वितीय और दिव्यांशी तृतीय रहीं। नारा लेखन में सलोनी प्रथम, साक्षी द्वितीय और लक्ष्य तृतीय रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में निखिल प्रथम, सचिन कुमार द्वितीय और रिया तृतीय रहीं। विजेताओं को पुरस्कार और सभी विद्यार्थियों को लेखन सामग्री वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मण्डल उपाध्यक्ष दौलत राम, वरिष्ठ सलाहकार राजू झेल्टा, सचिव राजेश कुमार, दलीप सिंह, सुनील कुमार, रणदीप, सुरेंद्र सहित शिक्षक व अन्य सदस्य मौजूद रहे।----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed