फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   himjanmunch organised folk song gosthi

Sirmour News: नाहन में पहाड़ी लोक बोली की कविताएं और लोकगीतों पर गोष्ठी आयोजित

Sat, 02 Dec 2023 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
himjanmunch organised folk song gosthi
नाहन में हिमजन मंच के कार्यक्रम में गीत प्रस्तुत करते मुख्यातिथि कवि दीपचंद कौशल। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन

दलीप ने ‘आंसुओं पाकी बागोदी’ और अर्चना ने ‘मेरी आंखी रे घेरे’ गीत
से बांधा समांनाहन में पहाड़ी लोक बोली की कविताएं और लोकगीतों पर गोष्ठी
दीपचंद कौशल मुख्यातिथि, शायर नासिर यूसुफजई रहे विशिष्ट अतिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। हिमजनमंच संस्था ने शाही मिष्ठान भंडार नाहन में पहाड़ी लोक बोली की कविताएं और लोकगीतों पर गोष्ठी आयोजित की। इसमें 20 कवियों, गायकों और लेखकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में कवि दीपचंद कौशल ने मुख्यातिथि और शायर नासिर यूसुफजई ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
सबसे पहले संस्था के अध्यक्ष केएस नेगी ने कार्यक्रम में आए सभी लोगों का स्वागत किया। इसके बाद दीपराज विश्वास ने नशे दी बचाओ जान.., पहाड़ी कविता और गुमान सिंह ने साक्षरता पर कविता पढ़ी। अर्चना शर्मा ने मेरी आंखी रे घेरे, मेरी बहिणा ना मिटदे.., दलीप वशिष्ठ ने पारंपरिक लोक गीत आंसुओं पाकी बागोदी गीत सुनाया और समीक्षा में भाग लिया।
विज्ञापन

डाॅ.आईडी राही ने केली रीछो बागो दी डोरू और अनिल शर्मा ने नौवे फैशनो नौवे डिजाइनों.., गीत सुनाया। दीपचंद कौशल ने पारंपरिक साक्षरता गीत प्रस्तुत किया। अंत में शायर नासिर यूसुफजई ने गजल और महिया पेश करके समां बांधा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान कमालचंद, रवि शर्मा, विशाल कश्यप और मनीष कुमार ने लोक गीत सुनाए। केएस नेगी ने बताया कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह में लदयाणा जौनसारी उत्सव भी आयोजित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed