फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Himcare and Ayushman cards should be validated: Rajendra

हिमकेयर और आयुष्मान कार्ड को मान्य किया जाए : राजेंद्र

Sun, 23 Nov 2025 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Himcare and Ayushman cards should be validated: Rajendra
बद्रीपुर चौक, परशुराम और विश्वकर्मा चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारें
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिक परिषद पांवटा साहिब इकाई की मासिक बैठक आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। वरिष्ठ नागरिक परिषद पांवटा साहिब की मासिक बैठक रेडक्राॅस भवन कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता पांवटा इकाई के अध्यक्ष राजिंदर शर्मा ने की। इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने, हिमकेयर और आयुष्मान कार्ड को मान्य करने समेत क्षेत्र की समस्याओं और मांगों पर विचार-विमर्श किया गया।
पांवटा इकाई के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बैठक बताया कि वरिष्ठ नागरिक परिषद को हिप्र समाज कल्याण विभाग से एफिलिएशन का कार्य रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से अंतिम चरण में है। कार्यक्रम के दौरान इस माह जन्मदिन वाले सदस्यों अर्जुनदेव खुराना, सूर्यदेव शर्मा और अन्य को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बैठक में शहर की समस्याओं को उठाया। इनमें बाजार, बद्रीपुर चौक, परशुराम चौक तथा विश्वकर्मा चौक पर प्रशासन से सुचारू रूप से ट्रैफिक नियंत्रण में सुधार पर विचार किया गया। इससे आम जनमानस को सुविधा मिल सकेगी। नगर परिषद के शहरी क्षेत्र में पार्कों के बेहतर रख रखाव का मुद्दा भी उठाया गया। वरिष्ठ सदस्य कुलवंत सिंह चौधरी, एनडी सरीन और कैप्टन पीसी भंडारी ने कहा कि प्रदेश में हिमकेयर व आयुष्मान को सभी के लिया मान्य किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांवटा साहिब को रेलवे लाइन से जोड़ने की दशकों पुरानी मांग को फिर से दोहराया गया। 60-65 वर्ष की आयु से ऊपर नागरिकों के लिए स्वास्थ्य बीमा का मुद्दा भी उठाया गया। अगले महीने से वरिष्ठ नागरिकों को किसी पर्यटन और धार्मिक स्थल पर ले जाने के लिए भी सदस्यों द्वारा चर्चा की गई।

इस अवसर पर कुलवंत सिंह, उपाध्यक्ष राकेश बेदी, सह सचिव त्रिलोक नाथ सिंह, कोषाध्यक्ष अरविंद बंसल, संयुक्त सचिव अर्जुन देव खुराना, एनडी सरीन, कैप्टन पीसी भंडारी, नानक सिंह, सुंदर लाल मेहता, गुरमीत सिंह, राजेश सिंगला, डॉ. अमरजीत सिंह, डीआर भारद्वाज, पवन शर्मा, बीएस चावला व विजय गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed