फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   himachal congress commetti honoured to padam shri vidyanand saraik in their nativ village devthi majgaown

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सम्मानित किए पद्मश्री विद्या नंद सरैक

Tue, 01 Feb 2022 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
himachal congress commetti honoured to padam shri  vidyanand saraik in their  nativ village devthi majgaown
पद्मश्री विद्यानंद सरैक को फूलों का गुलदस्ता देकर बधाई देते कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर? - फोटो : NAHAN
राजगढ़ (सिरमौर)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को पद्मश्री विद्यानंद सरैक को उनके घर देवठी मझगांव जाकर सम्मानित किया। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जीआर मुसाफिर सहित कांग्रेस नेताओं ने उनके घर जाकर बधाई दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने पद्मश्री विद्यानंद सरैक के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने लोक संस्कृति व लोक साहित्य के लिए अविस्मरणीय कार्य किया है। राठौर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सरैक की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देती है। इस बात की खुशी अधिक है कि विद्यानंद सरैक कांग्रेस पार्टी से संबंध रखते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर लोक संस्कृति, लोक साहित्य के संरक्षण व संवर्धन पर विशेष बल दिया जाएगा। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जीआर मुसाफिर ने बधाई देते हुए कहा कि विद्यानंद सरैक ने साधारण परिवार में जन्म लेकर लोक संस्कृति और सिरमौरी भाषा के लिए असाधारण कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पच्छाद कांग्रेस अध्यक्ष बेलीराम शर्मा, कांग्रेसी नेता संजीव शर्मा, परीक्षा चौहान, जगमोहन मेहता, रूपेंद्र ठाकुर, आशा प्रकाश, प्रदीप कंवर, जीवन सिंह तोमर, दिनेश आर्य व हरदेव ठाकुर सहित काफी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed