फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   heat stroke danger

प्रचंड गर्मी में बीमार पड़ने लगे लोग,हीट स्ट्रोक का भी बढ़ रहा खतरा

Thu, 26 May 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला राजपुर (सिरमौर)।
ब्यूरो, अमर उजाला राजपुर (सिरमौर)। Updated Thu, 26 May 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन

हालिया बारिश से प्रचंड गर्मी से भले ही कुछ राहत मिल गई है लेकिन, पारा लगातार चढ़ रहा है। पांवटा इलाके में गर्मी को प्रकोप बढ़ने से लोग अस्पताल पहुंचने लगे हैं। तेज धूप के चलते लोग उल्टी-दस्त और सिरदर्द की बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। आने वाले दिनों में इस वजह से लू लगने का भी खतरा बढ़ गया है।

विज्ञापन


लिहाजा, चिकित्सकों ने लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है।
पांवटा क्षेत्र में इन दिनों तापमान 35 डिग्री के आसपास पहुंच रहा है। इससे स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी पैदा हो रही हैं। गर्मी लोगों को झुलसा रही है, लू चलने का भी खतरा बढ़ रहा है जिससे लोग हाई स्ट्रोक की चपेट में आ सकते हैं। खासकर दोपहिया वाहन चालकों, स्कूली बच्चों एवं पैदल चलने वालों को परेशानी उठानी पड़ रही है। डॉक्टरों की मानें तो पांवटा, राजपुर, भगानी, राजबन, माजरा, धौलाकुआं, सतौन आदि इलाके के लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। भारी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिससे अस्पताल में ओपीडी भी बढ़ गई है। उधर, बीएमओ राजपुर डॉ. केके पराशर ने लोगों को सलाह दी है कि अधिक गर्मी होने पर दोपहर को बाहर न निकलें। गर्म हवाओं से बचें और खूब पानी पीएं।
विज्ञापन


हीट स्ट्रोक के लक्षण:-
चिकित्सकों के अनुसार तेजी से सिर दर्द होना, चक्कर आना, अचानक दौरा पड़ना, आंखों से धुंधला दिखाई देना, बुखार की तरह शरीर का तपना, ब्लड प्रेशर कम हो जाना हीट स्ट्रोक के लक्षण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हीट स्ट्रोक होने पर क्या करें
गर्मी में बाहर निकलते समय मुंह और सिर पर कपड़ा लपेटकर रखें। धूप से बचें, ताजा व शुद्ध पानी अधिक पीएं, नीबू पानी और ग्लूकोस का सेवन भी फायदेमंद रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed