{"_id":"6a9ffee99fe1d69a27091014","slug":"health-program-in-shilai-college-nahan-news-c-177-1-nhn1002-188383-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: महिला स्वास्थ्य और कल्याण पर छात्राओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: महिला स्वास्थ्य और कल्याण पर छात्राओं को किया जागरूक
विज्ञापन
शिलाई कॉलेज में स्वास्थ्य वार्ता में में मौजूद विद्यार्थी और कॉलेज स्टाफ। संवाद
शिलाई कॉलेज में स्वास्थ्य वार्ता में डॉ. दीप अंजलि ने दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय शिलाई के महिला प्रकोष्ठ की ओर से मंगलवार को ‘महिला स्वास्थ्य एवं कल्याण’ विषय पर स्वास्थ्य वार्ता का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को महिला स्वास्थ्य, व्यक्तिगत स्वच्छता और समग्र कल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. दीप अंजलि रहीं। उनके साथ डॉ. साक्षी और डॉ. साहिल भी मौजूद रहे। डॉ. दीप अंजलि ने छात्राओं को प्रजनन स्वास्थ्य, मासिक धर्म स्वच्छता, संतुलित आहार और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने किसी भी स्वास्थ्य समस्या की अनदेखी न करने और आवश्यकता पड़ने पर समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने का महत्व भी बताया।
वार्ता के दौरान छात्राओं ने स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न सवाल पूछकर सक्रिय भागीदारी निभाई। चिकित्सकों ने उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया और महिला स्वास्थ्य एवं कल्याण को लेकर जरूरी सुझाव दिए। इससे कार्यक्रम संवादात्मक और ज्ञानवर्धक बना। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य गोपाल भारद्वाज ने महिला प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में इस तरह के स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।-- -- -
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय शिलाई के महिला प्रकोष्ठ की ओर से मंगलवार को ‘महिला स्वास्थ्य एवं कल्याण’ विषय पर स्वास्थ्य वार्ता का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को महिला स्वास्थ्य, व्यक्तिगत स्वच्छता और समग्र कल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. दीप अंजलि रहीं। उनके साथ डॉ. साक्षी और डॉ. साहिल भी मौजूद रहे। डॉ. दीप अंजलि ने छात्राओं को प्रजनन स्वास्थ्य, मासिक धर्म स्वच्छता, संतुलित आहार और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने किसी भी स्वास्थ्य समस्या की अनदेखी न करने और आवश्यकता पड़ने पर समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने का महत्व भी बताया।
विज्ञापन
वार्ता के दौरान छात्राओं ने स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न सवाल पूछकर सक्रिय भागीदारी निभाई। चिकित्सकों ने उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया और महिला स्वास्थ्य एवं कल्याण को लेकर जरूरी सुझाव दिए। इससे कार्यक्रम संवादात्मक और ज्ञानवर्धक बना। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य गोपाल भारद्वाज ने महिला प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में इस तरह के स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन