फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   health news sirmourhealth news sirmour

Sirmour News: मरीजों से 10 रुपये पंजीकरण शुल्क लेना शुरू, पर्ची में शून्य अंकित

Thu, 05 Jun 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
health news sirmourhealth news sirmour
एक्स-रे और अन्य टेस्टों के शुल्क को मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने रखा यथावत
विज्ञापन


सरकार और विभाग की व्यवस्था परिवर्तन पर लोगों ने उठाए सवाल

चंद्र ठाकुर

नाहन (सिरमौर)। जिले के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान मेडिकल कॉलेज नाहन में वीरवार से मरीजों से पंजीकरण शुल्क लेना शुरू कर दिया गया है। सरकार के निर्देशानुसार सामान्य और इमरजेंसी में पहुंच रहे मरीजों से 10 रुपये पंजीकरण शुल्क लिया जा रहा है। हैरानी की बात है कि शुल्क अदायगी के बावजूद पर्ची पर अभी भी शून्य दर्शाया जा रहा है। ऐसे में लोग सरकार और विभाग की व्यवस्था परिवर्तन पर सवाल उठा रहे हैं।

दरअसल प्रदेश सरकार ने हाल ही में अस्पतालों की रोगी कल्याण समिति की आय को सुदृढ़ करने के लिए 10 रुपये पंजीकरण शुल्क लेने और एक्स-रे व अन्य टेस्ट के दामों में बढ़ोतरी का फैसला लिया था। स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव की ओर से इसके निर्देश प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्यों, अस्पतालों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों और चिकित्सा अधीक्षकों को जारी किए गए। पंजीकरण के अलावा अन्य टेस्ट के शुल्क निर्धारण रोगी कल्याण समिति अपने हिसाब से कर सकती है।
विज्ञापन


इन निर्देशों के अनुसार सिविल ददाहू में 4 जून से और मेडिकल कॉलेज नाहन में 5 जून से पंजीकरण शुल्क व्यवस्था को लागू कर दिया गया है। वीरवार को मेडिकल कॉलेज में पंजीकरण शुल्क को लेकर कुछ लोगों मेंं रोष भी देखने को मिला। लोगों का कहना था कि सरकार को चाहिए था कि स्टाफ की कमी व अन्य व्यवस्थाओं को सृदृढ़ करे। शुल्क लेने के बाद पर्ची पर फीस शून्य दर्शाया जाने पर भी कई मरीजों और तीमारदारों ने सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज नाहन में रोजाना 1000 से 1200 तक ओपीडी रहती है। अस्पताल में शहर समेत जिले के दूरदराज क्षेत्रों के अलावा पड़ोसी राज्यों हरियाणा, उत्तराखंड के लोग उपचार के लिए पहुंचते हैं। मेडिकल कॉलेज भवन का निर्माण लंबे अरसे से बंद है। पुराने अस्पताल भवन में ही लोगों के स्वास्थ्य की जांच और उपचार चल रहा है।




बाक्स...

पर्ची पर जल्द अंकित होगा पंजीकरण शुल्क

मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. रेशम ने बताया कि 10 रुपये पंजीकरण शुल्क व्यवस्था शुरू कर दी गई है। मरीजों की पर्ची पर पंजीकरण शुल्क जल्द लिखा जाएगा। इसके लिए डाटा ऑपरेट करने वाली कंपनी को निर्देश दे दिए हैं। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और सेवाएं देने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed