{"_id":"5ef6212f8ebc3e42ef42eb4b","slug":"health-nahan-news-sml336715931","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन में कोरोना संकट के बीच 26 दानियों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन में कोरोना संकट के बीच 26 दानियों ने किया रक्तदान
विज्ञापन
नाहन में अमर उजाला फाउंडेंशन और एबीवीपी की ओर से आयोजित शिविर में रक्तदान करते दानी।
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नाहन नगर इकाई के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ब्लड बैंक में कोरोना संकट के बीच आयोजित इस शिविर में रक्तदान को युवाओं में गजब का जोश दिखा। एबीवीपी से जुड़े कार्यकर्ताओं और अन्य युवाओं ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया। शिविर में 26 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. महेंद्र, एमएस डॉ. अजय शर्मा, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. निशि जस्वाल, राजेश शर्मा और जितेंद्र ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित हुए। प्रधानाचार्य ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप लोग आज एक-एक जिंदगी बचाने जा रहे हैं। हमें रक्तदाताओं पर गर्व है। रक्तदान शिविर सुबह करीब 10 बजे शुरू हुआ। शाम करीब चार बजे तक रक्तदान का आयोजन किया गया। कोरोना संकट के दौरान शिविर में आने वाले रक्तदानियों की बाकायदा पहले थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सैनिटाइजर का भी मुख्य द्वार पर ही प्रबंध किया गया था।
नाहन नगर मंत्री दीपक सिंह ने बताया कि सभी नियमों का पालन करते हुए शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रजत, कर्ण ठाकुर, संजय, रिनम शर्मा, केशवर शर्मा, विनय कुमार, तरसेम, निखिल, माम राज, नवल किशोर, मनीष, अरुण चौहान, आयुष, निक्का राम, जगदीश चंद, अमीर अली, सागर, नीरज कुमार, अभय, हिमांशु, अंशुल शर्मा, अनुराग शर्मा, आयुष सोडा, सुमित, रामपाल और सुशील ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
बॉक्स के लिए----
रक्तदान में बढ़ चढ़कर लें भाग: डॉ. निशि
डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के ब्लड बैंक की प्रभारी डॉ. निशि जस्वाल ने बताया कि रक्तदान से किसी भी तरह की हानि नहीं होती। रक्तदान से नया खून बन जाता है। वहीं, पांच तरह की बीमारियों की भी रक्तदान के दौरान जांच होती है। इससे उनका पता चलता है। रक्तदान में सभी को बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए ताकि हम किसी की जिंदगी बचा सकें।
----------------
क्या बोले रक्तदाता--
1. चौथी बार रक्तदान कर रहे संदीप चौहान ने कहा कि मुझे खुशी है कि मेरा खून किसी जरूरतमंद के काम आ सकेगा। सभी लोगों को इस नेक कार्य में आगे आना चाहिए।
2. पहली बार रक्तदान करने वाले अनुराग ने कहा कि उसे खुशी है कि वह आज रक्तदान कर रहे हैं। इससे किसी की अनमोल जिंदगी बच सकेगी।
3. पहली बार रक्तदान कर रहे अंशुल ने कहा कि खून नालियों में नहीं नाड़ियों में बहना चाहिए। उन्हें खुशी है कि उनके खून से एक जिंदगी बचेगी।
4. दूसरी बार रक्तदान कर रहे रजत ठाकुर ने कहा कि रक्तदान कर वह स्वयं को सौभाग्यशाली मान रहे हैं। रक्तदान करने से किसी तरह की हानि नहीं होती।
5. तीसरी बार रक्तदान करने वाले मनीष ने कहा कि आज रक्तदान कर उन्हें असीम संतुष्टि मिल रही है। समय-समय पर सभी स्वास्थ्य व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए।