फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   health

हरियाणा में कोरोना संक्रमित बढ़ने से हिमाचल की सीमा पर अलर्ट

Tue, 23 Jun 2020 09:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
health
नाहन के कंटेनमेंट जोन एरिया में सैनिटाइजेशन करता नगर परिषद का एक कर्मचारी। - फोटो : NAHAN
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब से सटे हरियाणा के शहरों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने से हिमाचल की सीमा पर अलर्ट घोषित किया गया है। कालाअंब में सिरमौर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। पड़ोसी राज्य से आने वाले उन्हीं कामगारों को प्रवेश दिया जा रहा है, जिनको जिला प्रशासन ने मूवमेंट पास जारी किए हुए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग हरियाणा के सूत्रों के अनुसार नारायणगढ़ व शहजादपुर (अंबाला) क्षेत्र के सैनमाजरा, बड़ागढ़, बरोली, बड़ी बस्सी, संगरानी, भाल माजरा व कालाअंब (हरियाणा) में अब तक 23 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 7 मामले हरियाणा के कालाअंब क्षेत्र के ही हैं। ये सभी व्यक्ति एक फार्मा के कोरोना संक्रमित कर्मचारियों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। फिलहाल संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आने वाले लोगों की सैंपलिंग की जा रही है। बहरहाल, कालाअंब की औद्योगिक इकाइयों में हरियाणा के नारायणगढ़, शहजादपुर, साढ़ौरा व बिलासपुर क्षेत्रों से कामगार आ रहे हैं, जिनसे इलाके में कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। हालांकि, इन कामगारों को जिला प्रशासन ने मूवमेंट पास जारी किए हुए हैं। कालाअंब में टोल टैक्स बैरियर, सकेती रोड, त्रिलोकपुर सड़क पर खैरी व टोका साहिब स्थित नाकों पर पास और आईडी प्रूफ दिखाने के बाद पड़ोसी राज्य के कामगारों को घुसने दिया जा रहा है। इसके अलावा बाहरी राज्यों से आने वाले हिमाचलियों को स्क्रीनिंग के बाद होम या संस्थागत क्वारंटीन किया जा रहा है।
विज्ञापन

........
बढ़ रहे कोरोना संक्रमित
नारायणगढ़ और शहजादपुर क्षेत्र के तहत कालाअंब (हरियाणा) की कॉलोनी के 7 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों सहित अन्य 6 गांव में कुल 23 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इन संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वाले लोगों की सैंपलिंग की जा रही है। आशंका है और पॉजिटिव केस सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. तरुण प्रसाद, एसएमओ (ग्रामीण) स्वास्थ्य विभाग नारायणगढ़/शहजापुर (हरियाणा)।
........
पड़ोसी राज्य के शहर घोषित किए कंटेनमेंट
पड़ोसी राज्य के नारायणगढ़, साढौरा व आसपास के क्षेत्रों में जहां कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किया गया है, वहां से किसी भी कामगार को आने की इजाजत नहीं दी गई है। कंटेनमेंट क्षेत्र से बाहर के इलाकों से आने वाले कामगारों के पास बनाए गए हैं। इनको चेक करने के लिए टास्क फोर्स कमेटी बनाई गई है जो उद्योगों में जाकर जांच करती है कि कोई कामगार अवैध रूप से तो इलाके में प्रवेश नहीं कर रहा है। इसके अलावा सीमा पर अलग-अलग चार नाके भी लगे हैं।
- नारायण सिंह चौहान, तहसीलदार नाहन (सिरमौर)।
...........
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed