{"_id":"5eee36c08ebc3e42ec14a0a4","slug":"health-nahan-news-sml33615139","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनमेंट जोन किए वार्ड की दूसरी गली खोलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनमेंट जोन किए वार्ड की दूसरी गली खोलने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सरिमौर)। कंटेनमेंट जोन में रह रहे शहर के वार्ड नंबर तीन की एक गली के लोगों ने जिला प्रशासन से उन्हें बाहर काम पर जाने की इजाजत देने की मांग की है। लोगों का आरोप है कि कंटेनमेंट जोन किए वार्ड की दूसरी गली में से लोग लगातार बाहर जा रहे हैं। जबकि कोरोना पॉजिटिव मामला भी उसी गली का है लेकिन उनको बाहर जाने से रोका जा रहा है। इस संदर्भ में क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक लोगों ने उपायुक्त डॉ. आरके परूथी को एक ज्ञापन भी भेजा है जिसके माध्यम से उन्होंने अपनी समस्या को उनके समक्ष रखा है। कंटेनमेंट के गेट के पास पहुंचे इन लोगों ने कहा कि वे सभी मजदूर लोग हैं। बाहर नहीं निकलने से उन्हें दो जून की रोटी जुटाना मुश्किल हो गया है।
उपायुक्त को भेजे ज्ञापन में क्षेत्र की सोना देवी, अख्तरी, सुमन, अशोक कुमार, सबीर, जरीना, मोहित, राकेश, शाहीद अहमद, यामीन अली, नसीम, अख्तरी, नरेश कुमार, सुनील, सुलेमान, प्रवीण, सलमान, रमेश कुमार, फरजाना, सतीश शर्मा, रमन ठाकुर आदि ने कहा कि वह सभी कंटेनमेंट जोन किए वार्ड नंबर 3 की दूसरी गली से संबंध रखते हैं। अधिकतर लोग मजदूरी का कार्य करते हैं, जबकि कुछ महिलाएं बर्तन धोने का कार्य करती हैं। कामकाज छूट जाने के कारण उनको गुजारा करना मुश्किल हो गया है। उनको भूखे मरने की नौबत आ गई है। उन्होंने कहा कि जिस गली में कोरोना पॉजिटिव केस आया है उस गली से लोग लगातार बाहर जा रहे हैं, जबकि उनकी गली को बंद कर दिया गया है जो कि सही नहीं है।
उपायुक्त को भेजे पत्र में लोगों ने उनसे क्षेत्र का दौरा करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि यदि उनको काम पर जाने की इजाजत दी जाती है तो वह सभी सामाजिक दूरी का ध्यान रखेंगे। उन्होंने उपायुक्त से वार्ड नंबर तीन का दौरा करके वार्ड की समीक्षा करने का भी आग्रह किया।