{"_id":"6913343e1ba672be690ad90f","slug":"health-jagrukta-program-in-sirmaur-nahan-news-c-177-1-nhn1002-164346-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सिरमौर में शुरू होगा डायरिया और निमोनिया जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सिरमौर में शुरू होगा डायरिया और निमोनिया जागरूकता अभियान
विज्ञापन
स्वास्थ्य संस्थानों में बनाए जाएंगे ओआरएस और आयरन कार्नर
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य विभाग जिले में बच्चों को डायरिया और निमोनिया से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए मंगलवार से विशेष अभियान शुरू करने जा रहा है। इस अभियान के तहत सभी स्वास्थ्य संस्थानों में ओआरएस और आयरन कॉर्नर स्थापित किए जाएंगे, ताकि जरूरत पड़ने पर लोगों को तुरंत ओआरएस घोल और आयरन की खुराक मिल सके।
अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर माताओं को स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल के उपयोग और बच्चों के पोषण पर विशेष जानकारी देंगे। वहीं डायरिया या निमोनिया के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की सलाह भी दी जाएगी।
खासकर सर्दी के मौसम में बच्चों को सांस और छाती में संक्रमण जैसी समस्याओं से निपटने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। जिले के धगेड़ा, राजपुर, संगड़ाह, सराहां और राजगढ़ स्वास्थ्य खंडों में यह अभियान चलेगा। इसके अलावा अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी, आयुष्मान आरोग्य केंद्र, स्वास्थ्य उपकेंद्रों में ओआरएस और आयरन कार्नर स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य पांच वर्ष तक के बच्चों में होने वाली इन बीमारियों से मृत्यु दर को कम करना है। इसके लिए आशा कार्यकर्ता को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि वे समुदाय स्तर पर जागरूक कर सकें।
-- -- संवाद