फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   health jagrukta program in galanaghat school

Sirmour News: मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन और कुरीतियों पर महिलाओं को किया जागरूक

Wed, 10 Jun 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
health jagrukta program in galanaghat school
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गलानाघाट में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेती छात्राएं। स्रोत आयोजक
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गलानाघाट में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सराहां (सिरमौर)। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला महिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गलानाघाट में ‘सशक्त नारी, समृद्ध सिरमौर’ विषय पर एक दिवसीय महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य केशव दत्त ने की।
उन्होंने कहा कि बेटा-बेटी में भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। गर्भ में लिंग जांच और कन्या भ्रूण हत्या पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत एक दंडनीय अपराध है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों का उच्च प्रदर्शन देखने को मिलता आ रहा है, उन्होंने बेटियों को उच्च शिक्षा देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर बल दिया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं, किशोरियों और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि इस जागरूकता कार्यक्रम में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, मासिक धर्म स्वच्छता, दहेज निषेध, वन स्टॉप सेंटर, आंगनबाड़ी सह क्रेच तथा कामकाजी महिला हॉस्टल’ योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान जिला समन्वयक कृतिका ठाकुर, लिंग विशेषज्ञ सोनम परमार ने मिशन शक्ति योजना पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि माहवारी कोई बीमारी नहीं, यह प्रकृति का नियम है तथा इस दौरान स्वच्छ सेनिटरी नैपकिन का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। घरेलू हिंसा, दहेज, छेड़छाड़ या किसी भी समस्या के लिए महिलाएं 24x7 टोल फ्री नंबर 181 पर कॉल कर तुरंत सहायता ले सकती हैं तथा आपात स्थिति में 112 डायल किया जा सकता है।

इसके अतिरिक्त जिले में हिंसा की शिकार महिलाओं को जिला अस्पताल नाहन स्थित वन स्टॉप सेंटर पर एक ही छत के नीचे पुलिस, मेडिकल, कानूनी सहायता, काउंसलिंग और 5 दिन तक अस्थायी आश्रय की सुविधा 24x7 निशुल्क दी जाती है। कामकाजी माताओं के लिए 6 माह से 6 साल तक के बच्चों की देखभाल, भोजन और प्रारंभिक शिक्षा की सुविधा आंगनबाड़ी सह क्रेच में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed