फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   health jagrukta camp in sanora

Sirmour News: सनौरा में ग्रामीणों ने जाना पोषाहार और पारंपरिक व्यंजनों का महत्व

Wed, 18 Sep 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
health jagrukta camp in sanora
बाल विकास परियोजना राजगढ़ की ओर से सनौरा में लगे जागरूकता शिविर में मौजूद महिलाएं व अन्य। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन

सनौरा में ग्रामीणों ने जाना पोषाहार और पारंपरिक व्यंजनों का महत्व
बाल विकास परियोजना राजगढ़ ने पोषण माह के अंतर्गत लगाया शिविर
वेद प्रकाश ठाकुर
राजगढ़ (सिरमौर)। प्रदेश के महिला एवं बाल विकास निदेशालय के अंतर्गत संचालित बाल विकास परियोजना राजगढ़ ने पोषण माह 2024 के तहत सनौरा में एक दिवसीय जागरुकता शिविर का आयोजन किया। इसके मुख्यातिथि पंचायत प्रधान विद्यानंद शर्मा रहे। जबकि बाल विकास परियोजना अधिकारी पवन कुमार गर्ग भी उपस्थित रहे।

मुख्यातिथि प्रधान विद्यानंद शर्मा ने कहा कि ऐसे शिविर लगने से ग्रामीणों में पोषाहार के प्रति जागरुकता बढ़ती है। बाल विकास परियोजना अधिकारी पवन कुमार गर्ग ने संतुलित पोषाहार का सेवन करने और पारंपरिक व्यंजनों के महत्व पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पोषण माह का उद्देश्य यह है कि लोग सही पोषण लें ताकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़े और वह बीमारियों से बच सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने सरकार की ओर से चलाई जा रही मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना, मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री शगुन योजना, बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाव तथा बेटी है अनमोल योजनाओं की जानकारी भी दी। शिविर में पोषण माह के तहत गोद भराई व बच्चों के वजन व लंबाई की भी जांच की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर वृत्त पर्यवेक्षक कृष्णा माल्टा, प्रेमलता, विमलेश शर्मा, प्रोमिला देवी व सतिंद्र कौर सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed