फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   health jagrukta camp in moginand

Sirmour News: लोगों को बताए परिवार नियोजन व जनसंख्या नियंत्रण के तरीके

Tue, 22 Jul 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
health jagrukta camp in moginand
मोगीनंद में विश्व जनसंख्या ​स्थिरता पखवाड़ा कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय लोग और विभाग के कर्मी। 
लोगों को बताए परिवार नियोजन और जनसंख्या नियंत्रण के तरीके
विज्ञापन

मोगीनंद में स्वास्थ्य विभाग ने मनाया जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा
स्वास्थ्य शिक्षिका कृष्णा राठौर और सीएचओ नीना ने दी जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग खंड धगेड़ा की ओर से सामुदायिक भवन मोगीनंद में विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाया। इस दौरान उपस्थित लोगों को परिवार नियोजन और जनसंख्या नियंत्रण के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में स्वास्थ्य शिक्षिका कृष्णा राठौर ने बताया कि 11 से 24 जुलाई तक धगेड़ा खंड में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। उन्होंने परिवार नियोजन क्षतिपूर्ति योजना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि किसी का महिला का नलबंदी ऑपरेशन या किसी पुरुष का नसबंदी ऑपरेशन फेल हो जाता है तो इसके लिए सरकार की ओर से 60 हजार रुपये दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी नीना कुमारी ने उपस्थित पात्र दंपतियों को परिवार नियोजन के स्थायी तरीके नलबंदी और नसबंदी के अलावा कॉपरटी, कंडोम, छाया अंतरा इंजेक्शन के बारे में बताया। इस अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खुशी प्रथम, काजल द्वितीय और ममता तृतीय स्थान पर रही। इस अवसर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता काम्या चौहान, आशा कार्यकर्ता और कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे।


........बाक्स...........

एक बेटी के बाद ऑपरेशन पर 35 हजार की एफडी

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा धगेड़ा खंड के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोई दंपति एक बेटी पर ऑपरेशन करवाता है तो उसकी बेटी के नाम 35 हजार रुपये की एफडी विभाग की ओर से करवाई जाती है। दो बेटियों के बाद ऑपरेशन करवाने पर दोनों के नाम 12-12 हजार की एफडी करवाई जाती है।

...संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed