फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   health facility in nahan sirmaur

नाहन में 30 सितंबर तक बनेगा मेक शिफ्ट अस्पताल

Tue, 31 Aug 2021 06:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 06:56 PM IST
विज्ञापन
health facility in nahan sirmaur
नाहन में पत्रकारों से बातचीत करते उपायुक्त सिरमौर आरके गौतम। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए जिला मुख्यालय नाहन में 30 सितंबर तक मेक शिफ्ट अस्पताल बनकर तैयार होगा। शहर के समीप जुड्डा का जोहड़ में यह अस्पताल बनाया जाएगा जिसमें ऑक्सीजन युक्त 100 बिस्तरों और ओपीडी की व्यवस्था होगी। इस अस्पताल में मरीजों के लिए हर तरह की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत के दौरान उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने बताया कि नाहन में मेक शिफ्ट अस्पताल बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 30 सितंबर तक मेक शिफ्ट अस्पताल तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है जिसमें 100 बिस्तरों की व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि मेक शिफ्ट अस्पताल सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा ताकि मरीज के इलाज में किसी भी तरह की कोई परेशानी न आए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अस्पताल में पानी की व्यवस्था की गई है। इसके साथ-साथ शौचालय आदि की व्यवस्था भी की जा रही है। संक्रमण की तीसरी लहर से बचाव को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि नाहन मेडिकल कॉलेज में 500 एलपीएम, जबकि सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में 1000 एलपीएम का नया ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया है जिसकी टेस्टिंग प्रक्रिया जारी है। जल्द ही दोनों ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो जाएंगे।

.......
शत प्रतिशत सिंगल डोज में शामिल हुआ सिरमौर
कोरोना की रोकथाम को लेकर जारी वैक्सीनेशन अभियान के तहत जिला सिरमौर सिंगल डोज वैक्सीनेशन की श्रेणी में शामिल हो गया है। उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने बताया कि जिले में कोविड-19 की पहली डोज का शत प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है। इसके तहत 18 साल से अधिक आयु के तीन लाख 96 हजार लोगों को कोरोना का पहला टीका लगाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को कोरोना की पहली डोज लगी है, उनके लिए 30 नवंबर तक दूसरी डोज लगाने का भी लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed