{"_id":"69de4206541e180a9f032014","slug":"health-checkup-camp-on-16-april-for-amarnaath-yatra-nahan-news-c-177-1-nhn1002-176368-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: अमरनाथ यात्रा पर जाने वालों के लिए 16 अप्रैल को स्वास्थ्य जांच शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: अमरनाथ यात्रा पर जाने वालों के लिए 16 अप्रैल को स्वास्थ्य जांच शिविर
विज्ञापन
-पीजी कॉलेज नाहन के अर्बन क्लीनिक में होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 16 अप्रैल को विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर डॉ. वाईएस परमार स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन के अर्बन क्लीनिक में लगाया जाएगा, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण करेगी।
बीएमओ डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि अमरनाथ यात्रा के लिए बड़ी संख्या में लोग तैयारियां कर रहे हैं। ऐसे में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने यह पहल की है। उन्होंने कहा कि 16 अप्रैल को आयोजित होने वाले इस शिविर में चिकित्सकों की टीम मौजूद रहेगी, जो यात्रियों का जरूरी स्वास्थ्य परीक्षण करेगी। उन्होंने बताया कि यात्रा पर जाने वाले कई लोगों की ओर से स्वास्थ्य जांच को लेकर संपर्क किया जा रहा था।
डॉ. अग्रवाल ने अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस शिविर का लाभ उठाएं और यात्रा से पहले अपनी फिटनेस सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाली इस यात्रा के लिए स्वास्थ्य जांच बेहद आवश्यक है, ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शिविर में सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ आवश्यक परामर्श भी दिया जाएगा, जिससे श्रद्धालु सुरक्षित और स्वस्थ यात्रा कर सकें। संवाद