{"_id":"69e0e93478089df35a0c7678","slug":"health-checkup-camp-nahan-news-c-177-1-nhn1002-176503-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: 187 लोगों के स्वास्थ्य की जांच, 120 के किए एक्सरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: 187 लोगों के स्वास्थ्य की जांच, 120 के किए एक्सरे
विज्ञापन
महीपुर, नेहली धीड़ा और मोगीनंद में शिविर लगाए
टीबी के संभावित लक्षण पाए जाने पर जांच के लिए किया प्रेरित
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य खंड धगेड़ा के अंतर्गत वीरवार को महीपुर, नेहली धीड़ा और मोगीनंद में आयुष्मान आरोग्य शिविरों के साथ टीबी मुक्त जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस दौरान 187 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई, जबकि 120 के एक्सरे किए गए। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर महीपुर में 30 लोगों की जांच की गई, जिनमें से पांच लोगों की निक्षय आईडी बनाई गई। वहीं, नेहली धीड़ा में आयोजित शिविर में 31 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान सभी 31 लोगों की काउंसलिंग की गई। आठ मरीजों को ई-संजीवनी सेवा से जोड़ा गया, जबकि टीबी के संभावित लक्षण पाए जाने पर दो लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए।
उन्होंने बताया कि मोगीनंद में आयोजित शिविर में सबसे अधिक 118 लोगों का चेकअप किया गया। 15 लोगों में उच्च रक्तचाप, नौ में मधुमेह और दो में एनीमिया के लक्षण पाए गए। इसके अलावा पांच लोगों के सैंपल टीबी जांच के लिए भेजे गए। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत खंड में 100 दिन का विशेष स्क्रीनिंग अभियान भी शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत हैंड हेल्ड पोर्टेबल मशीन के माध्यम से एक्सरे की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। मोगीनंद में वीरवार को 120 लोगों के एक्सरे किए गए। उन्होंने कहा कि शिविरों में एक्सरे के साथ-साथ लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव और समय पर जांच के महत्व के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी को एक सप्ताह से अधिक समय तक खांसी, बुखार या अन्य लक्षण बने रहते हैं तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाएं, ताकि समय रहते उपचार शुरू किया जा सके।