{"_id":"66fff09f9adb03d179006528","slug":"health-camp-in-tirmili-nahan-news-c-177-1-ssml1028-133869-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: तिरमली में 155 लोगों की जांच करके दी निशुल्क दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: तिरमली में 155 लोगों की जांच करके दी निशुल्क दवाएं
विज्ञापन
तिरमली दयाड गांव में आयोजित आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में रोगियों की जांच करते चिकित्सक। संवाद
सचित्र--
तिरमली में 155 लोगों की स्वास्थ्य जांच करके दी निशुल्क दवाएं
नवयुवक मंडल ने तिरमली में लगाया आयुर्वेद चिकित्सा शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। नेहरू युवा केंद्र नाहन व आदर्श नव युवक मंडल कल्याड़ी (दयाड) के सौजन्य से तिरमली दयाड गांव में शुक्रवार को निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 155 रोगियों की जांच और उपचार करके उन्हें दवाइयां भी निशुल्क वितरित की गईं।
विभाग की चिकित्सक डॉ. मंजीता ने अपनी टीम के साथ रोगियों की जांच व उपचार किया। ददाहू पंचायत के प्रधान पंकज गर्ग ने शिविर का शुभारंभ करते हुए युवाओं के प्रयासों व उनके पुनीत कार्यों की सराहना की। इस शिविर में डिग्री कॉलेज ददाहू की एनएसएस इकाई के स्वयं सेवकों ने भी अपनी सेवाएं दी।
इस मौके पर प्रो. दिनेश शर्मा, नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक पृथ्वी ठाकृर, आदर्श नवयुवक मंडल के प्रधान भूपेंद्र सिंह, फार्मासिस्ट सतीश कुमार, रूपेंद्र चौहान व सदानंद शर्मा सहित अन्य ग्रामीण और नवयुवक मंडल के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- संवाद