फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   health camp in bhagani

Sirmour News: शिविर में 172 रोगियों की जांच कर मुफ्त दवाएं बांटीं

Tue, 14 Oct 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
health camp in bhagani
भगानी साहिब में जेसी जुनैजा चैरिटेबल अस्पताल सूरजपुर की टीम स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच
भगानी चिकित्सा शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सेवाएं
विज्ञापन

जेसी जुनेजा चैरिटेबल अस्पताल की ओर से भगानी में शिविर आयोजित

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। मैनकाइंड ग्रुप की ओर से संचालित जगदीश चंद जुनेजा चैरिटेबल अस्पताल नाहन रोड सूरजपुर पांवटा साहिब एवं गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी तीर गढ़ी साहिब भंगानी के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य जांच के साथ मरीजों को मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी वितरित की गईं।
इस शिविर में डॉ. अमित मंगला, डॉ. अंकिता शर्मा, डॉ. नेहा, डॉ. रमनदीप, सुमित्रा, मनजीत, नेहा, अंकिता, तान्या भारद्वाज, अंकुश, रामलाल शर्मा और कमल की टीम शामिल रहीं। शिविर में 172 रोगियों की जांच की गई। इसमें सामान्य रोग के 62, नाक, कान-गले के 17, आंखों की जांच के 48, दंत रोग के 17 तथा बाल रोग के 28 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई और मुफ्त दवाइयां दी गईं।
विज्ञापन

इस दौरान आसपास साफ-सफाई रख कर विभिन्न रोगों से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक भी किया गया। अस्पताल प्रबंधन की तरफ से डॉक्टर संजीव सहगल भी शिविर में मौजूद रहे। डॉ. सहगल ने बताया कि जेसी जुनेजा चैरिटेबल मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल सूरजपुर में हैं। इसमें डिजिटल एक्स-रे, सीटी स्कैन, आईसीयू , एनआईसीयू, ईसीजी, डायलिसिस, एडवांस लैब, फिजियोथैरेपी और लोगों की सुविधा के लिए 24 घंटे आपातकालीन सुविधाएं एवं एंबुलेंस उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed