{"_id":"6720f1c06c6ab9cb210a848d","slug":"health-advisory-for-diwali-nahan-news-c-177-1-ssml1028-135601-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: आतिशबाजी, फुलझड़ी, चकरी का धुआं हो सकता है घातक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: आतिशबाजी, फुलझड़ी, चकरी का धुआं हो सकता है घातक
विज्ञापन
डॉ अजय पाठक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर। संवाद
सचित्र--
आतिशबाजी, फुलझड़ी, चकरी का धुआं हो सकता है घातक
दीपावली के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
सांस से जुड़ी बीमारी के लोग रहें ज्यादा सतर्क : डॉ पाठक
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। दिवाली पर्व पर होने वाली आतिशबाजी को लेकर जिला में स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने जहां आतिशबाजी, पटाखे जलाने को लेकर अलर्ट जारी किया है वहीं मिलावट खोरों से भी सावधान रहने की अपील की है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ. अजय पाठक ने बताया कि त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत रहती है। उन्होंने कहा कि जिले में खाद्य एवं सुरक्षा विभाग भी पूरी तरह अलर्ट है और जगह-जगह टीमें छापेमारी कर रही हैं उसके बावजूद लोगों को अपने स्तर पर भी सतर्क रहने की आवश्यकता है।
उन्होंने दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान भी लोगों को सतर्क रहने की अपील की। डॉ. पाठक ने कहा कि लोगों को खासकर आतिशबाजी और पटाखे संभल कर चलाने चाहिए। उन्होंने कहा कि सांस की बीमारी वाले लोगों को अधिक धुआं छोड़ने वाले अनार, आतिशबाजी, फुलझड़ी, चकरी से दूर रहने की जरूरत है। यह स्वास्थ्य की दृष्टि से उनके लिए घातक साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यदि किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना होती है तो उससे निपटने के लिए भी स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है।
-- -- संवाद