फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Guru Nanak Mission Public School won the bronze medal in Kabaddi.

Sirmour News: गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल ने कबड्डी में जीता कांस्य पदक

Thu, 30 Jul 2026 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Guru Nanak Mission Public School won the bronze medal in Kabaddi.
क्लस्टर 16 कबड्डी प्रतियोगिता में छात्र वर्ग की कांस्य पदक विजेता टीम जीएनएम स्कूल की प्रधानाचा
सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता में छात्र व छात्राओं तीसरे स्थान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सीबीएसई क्लस्टर-16 अंडर-17 कबड्डी प्रतियोगिता में गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल, पांवटा साहिब की छात्र और छात्रा टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। दोनों टीमों के तृतीय स्थान प्राप्त करने से विद्यालय का नाम रोशन हुआ है।
बालकों की प्रतियोगिता बाल भारती इंटरनेशनल स्कूल, फतेहाबाद (हरियाणा) में हुई। इसमें गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं 25 से 30 जुलाई तक गुरु नानक अकादमी, कैथल (हरियाणा) में आयोजित बालिका वर्ग की अंडर-17 सीबीएसई क्लस्टर-16 कबड्डी प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा टीम ने भी कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में दोनों वर्गों में 16-16 विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। कड़े मुकाबलों के बीच विद्यालय की दोनों टीमों ने तृतीय स्थान हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम की। विद्यालय के निदेशक जीएस सैनी तथा प्रधानाचार्य गुरुविंदर कौर चावला ने प्रातःकालीन सभा में दोनों टीमों को सम्मानित करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बालक वर्ग के कोच अनिकेत ठाकुर और बालिका वर्ग की कोच अंजना ठाकुर को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed