फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Guru Kripa Club Pokka wins Kamrau Cricket League

कमरऊ क्रिकेट लीग पर गुरु कृपा क्लब पोक्का का कब्जा

Thu, 28 Jan 2021 07:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 07:32 PM IST
विज्ञापन
Guru Kripa Club Pokka wins Kamrau Cricket League
पांवटा साहिब (सिरमौर)। फ्रेंड्स क्लब कमरऊ ने क्रिकेट प्रीमियर लीग-2021 ट्रॉफी का आयोजन किया। गुरु कृपा क्रिकेट क्लब पोक्का टीम ने प्रतियोगिता पर कब्जा जमाया। फाइनल में पोक्का टीम ने डायमंड क्लब नघेता को 14 रनों से हराया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर डायमंड क्लब नघेता के रोहित मैन ऑफ द सीरीज रहे। जबकि फ्रेंड्स क्लब कमरऊ के ऋतिक ठाकुर सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक और गुरु कृपा पोक्का के बिन्नू को सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर का पुरस्कार मिला। फ्रेंडस क्लब करमऊ के सभी पूर्व क्रिकेटरों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कमरऊ खेल मैदान में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल डायमंड क्लब नघेता और गुरु कृपा क्रिकेट क्लब पौक्का के बीच हुआ। डायमंड क्रिकेट क्लब नघेता ने पहले गेंदबाजी की। फैसला कृपा पोक्का टीम ने निर्धारित 6 ओवरों में 56 रन का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डायमंड क्लब नघेता की टीम 6 ओवर में 8 विकेट गवां कर मात्र 40 रन ही बना पाई। खिताबी मैच में गुरु कृपा पोक्का की टीम ने 14 रन से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन एंव पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि उद्योगपति व समाजसेवी जगदीश तोमर व विशिष्ठ अतिथि रमेश तोमर ने कहा कि युवा वर्ग को नशे से दूर रखने व खेलों की तरफ रुझान पैदा करने के बेहतरीन प्रयास है। इसके लिए फ्रेंडस क्लब कमरऊ के प्रयास सराहनीय रहे है। मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता के विजेताव उप विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए। विजेता पोक्का टीम को 51 हजार और ट्रॉफी दी गई। इसके अलावा उप विजेता भैला टीम को 25 हजार और रनर ट्रॉफी दी गई। इस अवसर पर कमरऊ पंचायत प्रधान मोहन ठाकुर, उप प्रधान सुरेश शर्मा, पोक्का पंचायत के प्रधान सतीश चौहान, सतौन के पूर्व प्रधान रजनीश चौहान, खतरी राम ठाकुर, पूर्व क्रिकेटर पूरन तोमर, अनिल अत्री, सुभाष राणा, मनी राम तोमर, मामराज शर्मा, रमन ठाकुर, विपुल शर्मा, दीपचंद तोमर, जय सिंह, गोबिंद ठाकुर, कपिल तोमर, संजय ठाकुर, मुंशीराम, ऋतिक ठाकुर, संदीप ठाकुर व प्रवेश कुमार समेत आयोजन समिति सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed