फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   guru gobind singh prakaso utsav celebration in ponta sahib sirmaur himanchal pradesh

‘सवा लाख से एक लड़ाऊं तां गोबिंद सिंह नाम धराऊं...’

Wed, 20 Jan 2021 10:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
guru gobind singh prakaso utsav  celebration in ponta sahib sirmaur himanchal pradesh
पांवटा साहिब गुरुद्वारा सिरमौर हिमाचल प्रदेश में गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्व पर माथा टेकन - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह जी का 354वां प्रकाश पर्व बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। गुरु की नगरी में हर वर्ष प्रकाशोत्सव की खास धूम रहती है। इस वर्ष भले ही कोरोना के संभावित खतरे के चलते नगर कीर्तन नहीं निकाला गया लेकिन विभिन्न राज्यों से बुधवार को हजारों श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। पांवटा साहिब में प्रकाश उत्सव की खूब धूम रही। बाहरी राज्यों से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की ठहरने और खानपान व्यवस्था के पांवटा साहिब गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के माध्यम से बेहतरीन इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि वीरवार को सिखों के 10वें गुरु, गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी उपप्रधान जत्थेदार हरभजन सिंह, सदस्य हरप्रीत सिंह, कर्मवीर सिंह, मैनेजर जागीर सिंह और कोषाध्यक्ष गुरमीत सिंह ने बताया कि 20 जनवरी को प्रकाश पर्व के रूप में धूमधाम से मनाया जाता रहा है। श्री गुरु गोविंद सिंह जी शौर्य, साहस के प्रतीक रहे हैं जो सदैव ही अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाते रहे। 10वें गुरु पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली और गुरु जी खासला पंथ के संस्थापक बने। गुरुद्वारा के मैनेजर ने कहा कि सवा लाख से एक लड़ाऊं तां गोबिंद सिंह नाम धराऊं...गुरुजी के वाक्य सदियों बाद भी प्रेरणा स्रोत हैं। गुरु गोविंद सिंह प्रकाशोत्सव पर गुरु की नगरी पांवटा साहिब में हजारों श्रद्धालुओं ने शीश नवाया।
विज्ञापन

मंगलवार को अखंड पाठ के साथ पर्व शुरू हो गया था। बुधवार निशान साहब की सेवा सुबह 9 बजे शुरू हुई। शाम को दिवान सजाया गया जिसमें रागी और डाढ़ी जत्थे ने संगतों को निहाल किया। रात को कवि दरबार सजेगा जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे कवि गुरु के शौर्य और जीवन को सुंदर रचनाओं से गुरु महिमा का गायन करेंगे। गुरु पर्व पर देश के विभिन्न राज्यों दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और यूपी समेत विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु पांवटा में शीश नवाने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकाश पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। पांवटा साहिब गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से संगतों-श्रद्धालुओं के लिए ठहरने, खानपान समेत हर तरह के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बुधवार को सुबह 5 बजे से ही बाहरी राज्यों से श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए थे। श्रद्धालुओं के लंगर की पूरी व्यवस्था बेहतर ढंग से कर ली गई थी। पांवटा साहिब गुरुद्वारा में श्रद्धालुओं ने शीश नवाया और अरदास भी की गई। गुरु पर्व पर दिन भर कीर्तन का आयोजन चलता रहा है।
बाक्स...
पहली बार गुरु की नगरी पहुंच कर मिली मन को राहत : श्रद्धालु
पांवटा साहिब(सिरमौर)। गुरु की नगरी पांवटा में गुरु पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। देश के दिल्ली, अमृतसर, लाडवा व लखनऊ से पहुंचे श्रद्धालुओं मनजिंदर सिंह, हरबंस सिंह, राजकुमार, हरमीत कौर, सुहानी, हरजीत कौर, श्वेता व मानविंदर सिंह ने बताया कि पांवटा साहिब गुरुद्वारा में प्रथम बार पहुंचे हैं। कोरोना के चलते परिवार के साथ घर से चलते वक्त थोड़ा मन में भय था लेकिन पांवटा गुरुद्वारा साहिब गेट से लेकर भीतर तक सुरक्षा और कोविड-19 को देखते हुए व्यवस्था से मन में राहत है।

आस्था के साथ कोविड- 19 से सुरक्षा की पूरी व्यवस्था देख कर अच्छा लगा। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने हर तरह से पुख्ता इंतजाम श्रद्धालुओं के लिए किया है जिससे अब हर बार गुरु पर्व पर गुरुद्वारा पांवटा साहिब में शीश नवाने को दिल कर रहा है। प्रथम बार गुरु की नगरी पांवटा साहिब में गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर उन्हें शीश नवाने का मौका मिला है। यमुना नदी किनारे गुरु जी ने खुद इस शहर की नींव सदियों पहले रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed