{"_id":"586d31d34f1c1b076515833f","slug":"guru-gobind-singh-birthday-celebrated-in-ponta-nagar-kirtan-organised-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा में गुरु गोविंद्र सिंह के 350वें प्रकटोत्सव पर भव्य नगर-कीर्तन निकाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवटा में गुरु गोविंद्र सिंह के 350वें प्रकटोत्सव पर भव्य नगर-कीर्तन निकाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Wed, 04 Jan 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)।गुरु की नगरी पांवटा में श्री गुरु गोविंद सिंह जी के 350वें प्रकटोत्सव दिवस पर भव्य नगर-कीर्तन निकाला गया जिसकी अगुवाई पंच प्यारों ने की। नगर-कीर्तन के दौरान गुरु नगरी में आस्था का सैलाब बह गया। सिख समुदाय के हजारों लोग नगर-कीर्तन में भाग लेते नजर आए। इस दौरान गतका दल के कलाकारों ने हतप्रभ कर देने वाले खेल दिखाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
नगर-कीर्तन में सुरों के संगम सहित विभिन्न बैंड टीमें, रंगीन परिधानों में सजे स्कूली बच्चे भी गुरु जी के जयकारों से माहौल को भक्तिमय और दिलकश बनाते नजर आए। इस दौरान श्रद्धालुगण महिलाओं ने जहां नगर-कीर्तन के आगे सफाई की, वहीं युवाओं की विशेष गठित टीम ने सबसे पीछे चल कर सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा।
विज्ञापन
इस नगर-कीर्तन में शामिल होने के लिए सिरमौर की स्थानीय व बाहरी राज्यों से संगतें पहुंची। विभिन्न प्रांतों से पहुंची संगतों ने गुरु जी का खूब गुणगान किया। नगर-कीर्तन के दौरान गतका टीम के सदस्यों ने सबका दिल जीत लिया। देश की प्राचीन रणकौशल विधि से शौर्य जनक करतब दिखाए। खासकर छोटे गतका दल सदस्यों ने नगर-कीर्तन में चल रहे श्रद्धालुओं को अपने रणकौशल में चतुराई व तेजी से हतप्रभ कर दिया। नगर-कीर्तन में विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों बच्चों ने भी भाग लिया। इन बच्चों ने कदमताल करते हुए, रंग बिरंगी आकर्षक पोशाकें पहनी थीं। नगर कीर्तन में पुष्प वर्षा के नजारे व सुंदर झलकियों ने सबका मन मोह लिया। इस दौरान पांवटा गुरुद्वारा कमेटी उप प्रधान हरभजन सिंह, मैनेजर कुलवंत चौधरी, हरप्रीत सिंह, सिमरत सिंह व ओंकार सिंह विशेष रूप से मौजूद हरे। मैनेजर कुलवंत सिंह चौधरी ने बताया कि गुरु पर्व पर वीरवार को पांवटा में कवि दरबार सजेगा जिसमें भाग लेने के लिए देश के विभिन्न प्रांतों से कवि पहुंचे हैं।
विज्ञापन
....
श्रद्धालुओं की सेवा के लिए लगे स्टाल्स
नगर-कीर्तन के पहुंचने पर पांवटा से बद्रीपुर चौक तक जगह-जगह स्टाल सजे थे। इनमें श्रद्धालुओं को चाय, पानी, खीर, ठंडा, पकोड़े-मिष्ठान व फल बांटे गए। गुरुद्वारा साहिब परिसर से गीता भवन मुख्य बाजार, वाई प्वाइंट होकर बद्रीपुर चौक तक नगर कीर्तन पहुंचा। देर शाम को नगर कीर्तन वापिस पांवटा गुरुद्वारा परिसर में पहुंचा। वापिस पहुंचने पर मुख्य गेट के बाहर गतका दल टीम ने रणकौशल दिखाया।