फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   gujjar socaity sirmaur organised mahapanchyat in trilokpur kalaambh

जनजातीय दर्जे के खिलाफ गुज्जर समाज और तेज करेगा संघर्ष

Wed, 24 Aug 2022 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
gujjar socaity sirmaur organised mahapanchyat in trilokpur kalaambh
जनजातीय दर्जे के विरोध में त्रिलोकपुर में आयोजित महापंचायत में मौजूद गुज्जर समुदाय के लोग। संवा - फोटो : NAHAN
कालाअंब (सिरमौर)। जिला सिरमौर गुज्जर समाज की महापंचायत में गुज्जर समाज के हितों और अधिकारों के संरक्षण की रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा देने के खिलाफ जारी संघर्ष में तीव्रता लाने के लिए विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को त्रिलोकपुर में हुई महापंचायत की अध्यक्षता यशपाल गुज्जर ने की जिसमें विभिन्न गुज्जर संगठनों और सिरमौर जिले की दर्जनों पंचायतों के सैकड़ों शीर्ष लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

जिला सिरमौर गुज्जर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष किनशुक गुर्जर और सिरमौर गुज्जर कल्याण परिषद के अध्यक्ष हंसराज भाटिया ने कहा कि सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के हाटियों को जनजातीय दर्जा देकर एक तरह से गुज्जरों के अधिकारों को छीनने की कोशिश की जा रही है। संविधान का उल्लंघन कर गुज्जरों के अधिकारों और हितों का सरेआम हनन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाटियों के नाम पर लाभ लेने वाले लोग सिर्फ गुज्जर समुदाय का ही नहीं अपितु गिरिपार क्षेत्र के विभिन्न दलित वर्गों के अधिकारों में भी सेंधमारी कर रहे हैं। भोलेभाले लोगों को गुमराह किया जा रहा है। हाटी कोई जाति विशेष नहीं है बल्कि कई जातियों का समूह है जिसमें सवर्ण जाति के साधन संपन्न लोग शामिल हैं।
लिहाजा अपने अधिकारों और हितों का वर्चस्व कायम रखने के लिए किए जाने वाले इस संघर्ष में समस्त गुज्जर समाज एकजुट हैं और अपने सहयोगी समुदायों के साथ भी कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। किनशुक गुर्जर ने कहा कि जब तक उनका अधिकार सुरक्षित नहीं है तब तक ये संघर्ष चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि वो किसी सरकार या राजनीतिक दल का विरोध नहीं कर रहे बल्कि अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं।

इस मुद्दे पर अपनी आपत्ति दर्ज करते हुए गुज्जर समाज रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया (आरजेआई) को भी ज्ञापन सौंपेगा। साथ ही आगामी 28 अगस्त को राष्ट्रीय स्तर पर ऊना में गुज्जर सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें प्रदेश के गुज्जर समाज के लोग भी सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed