फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   govt, working against sc-st and obc communiti

Sirmour News: चोर दरवाजे से एससी, एसटी और ओबीसी के अधिकार खत्म कर रही सरकार

Mon, 23 Oct 2023 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
govt, working against sc-st and obc communiti
चोर दरवाजे से एससी, एसटी और ओबीसी के अधिकार खत्म कर रही सरकार
विज्ञापन

दलित शोषण मुक्ति मंच ने लगाया भर्तियों में आरक्षण लागू न करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। दलित शोषण मुक्ति मंच के राज्य संयोजक जगतराम और सह संयोजक आशीष कुमार ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भाजपा के नक्शे कदम पर चलने का आरोप लगाया है।
यहां जारी बयान में पदाधिकारियों ने कहा कि सत्ता में आने के बाद कांग्रेस सरकार आरक्षित वर्गों के हक पर सुनियोजित ढंग से डाका डाल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने वन विभाग में 2,061 वन मित्र पदों को भरने की मंजूरी दी है लेकिन हैरानी की बात है कि इन पदों के लिए एससी, एसटी और ओबीसी के लिए आरक्षण का कोई प्रावधान हीं नहीं रखा गया है। इसका उनका मंच कड़ा विरोध करता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह इन वर्गों को संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है। ऐसा पहले भी कई भर्तियों में किया गया है। इससे पहले पैट, एसएमसी और आउटसोर्स पर हुई भर्तियों में भी आरक्षण रोस्टर लागू नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी चोर दरवाजे से अपने चहेतों को नौकरी पर रखने का सुनियोजित ढंग से षड्यंत्र रच रही है।
राज्य पदाधिकारियों ने सरकार से इस अधिसूचना को रद्द करके नए सिरे से आरक्षण रोस्टर लागू करने के साथ भर्तियां करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होता है तो मंच आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगा।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed