फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Governor said, need to spread the ideas of Sakya sect in the world

राज्यपाल बोले, साक्या संप्रदाय के विचारों को विश्व में फैलाने की जरूरत

Thu, 17 Mar 2022 10:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
Governor said, need to spread the ideas of Sakya sect in the world
पांवटा साहिब के पुरुवाला में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर का स्वाग? - फोटो : NAHAN
पुरुवाला/पांवटा साहिब(सिरमौर)। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि दलाई लामा की बौद्ध धर्म की शिक्षाएं प्रेम, शांति, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देती हैं। उनके अनुसरण की नितांत आवश्यकता है। राज्यपाल पुरुवाला में साक्या संप्रदाय के 43वें पदाधिकारी ज्ञान वज्र रिनपोछे के आध्यात्मिक सिंहासन गद्दी आरोहण कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

आर्लेकर ने कहा कि करीब एक हजार वर्ष पुराने साक्या संप्रदाय की शिक्षा और विचारों को विश्व में प्रचारित करने की आवश्यकता है। इससे सकारात्मकता की भावना पैदा हो। उन्होंने कहा कि भारत विश्व की सबसे पुरानी सभ्यता वाला देश है। भारतीय आज भी अपनी परंपराओं और उच्च मूल्यों को बनाए हुए हैं। यह देश सदियों से धार्मिक सहिष्णुता, सहयोग और अहिंसा का जीवंत उदाहरण रहा है। दुनिया में कई देशों की संस्कृति लुप्त हो चुकी है। कई की लुप्त होने के कगार पर है। लेकिन भारत की संस्कृति आज भी जीवित है। इसका श्रेय हमारे गुरुओं को जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद केवल आध्यात्मिकता साथ लेकर घर से निकले थे। उन्होंने इसे न केवल अमेरिका बल्कि पूरे संसार में फैलाया। इसी प्रकार, भगवान बुद्ध ने जो संदेश दिया वो पूरे संसार के लिए मिसाल बना। इस अवसर पर साक्या समाज के 41वें गुरु गोंडमा टीछैन रिनपोछे, 42वें गुरु ट्रिजिन रिनपोछे और 43वें पदाधिकारी ज्ञान वज्र रिनपोछे ने भी जनसमूह को संबोधित किया। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, उपायुक्त राम कुमार गौतम, पुलिस अधीक्षक ओमापती जमवाल, एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन, डीएसपी बीर बहादुर समेत अधिकारी, साक्या समाज के पदाधिकारी समेत गणमान्य लोग मौजूद रहे।

पांवटा के पुरुवाला में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते राज्यपाल।

पांवटा के पुरुवाला में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते राज्यपाल।- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed