फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   governor honoured to drops of hope society

Sirmour News: राज्यपाल ने ड्रॉप्स ऑफ होप सोसायटी सिरमौर को किया सम्मानित

Wed, 05 Aug 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
governor honoured to drops of hope society
ड्राप्स ऑफ सोसायटी के सदस्यों को सम्मानित करते राज्यपाल कविंद्र गुप्ता । स्रोत: सोसायटी
-स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने ड्रॉप्स ऑफ होप सोसायटी सिरमौर के संस्थापक अध्यक्ष ईशान राव सहित संगठन के सदस्यों राजीव सोढ़ा, अंकुश और करण सिंह को स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया। शिमला के लोक भवन में नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (एनआईएफए) की ओर से आयोजित संवेदना-2 सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में राज्यपाल ने रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवकों और समाजसेवियों को सम्मानित करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में बताया गया कि ड्रॉप्स ऑफ होप सोसायटी सिरमौर ने कोविड-19 जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी हजारों लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित कर जरूरतमंद मरीजों तक समय पर रक्त उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संगठन के इस मानव सेवा कार्य को देखते हुए उसे सम्मानित किया गया। समारोह में एनआईएफए के संस्थापक अध्यक्ष सरदार प्रीतपाल सिंह पन्नू व अन्य लोग मौजूद रहे। -----
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed