{"_id":"69aad427e56ee6635204761f","slug":"government-should-pay-the-employees-who-retired-in-january-2016-pensioner-nahan-news-c-177-1-nhn1001-173434-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनवरी 2016 में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों की अदायगी करे सरकार : पेंशनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनवरी 2016 में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों की अदायगी करे सरकार : पेंशनर
विज्ञापन
पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन पांवटा साहिब की बैठक में उठाईं मांगें
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन पांवटा साहिब की बैठक डॉ. विपिन कालिया की अध्यक्षता में की गई। इस दौरान पेंशनरर्स की समस्याओं बारे विस्तार से चर्चा की गई।
डॉ. विपिन कालिया व महासचिव डॉ. टीपी सिंह ने बताया कि जनवरी 2016 में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों की अदायगी सरकार ने अभी तक भी नहीं की है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि सभी चिकित्सा बिलों का भुगतान कोषागार में आते ही कर दिया जाएगा, परंतु यह घोषणा मात्र ही रह गई है। अदायगी नहीं हो पा रही है।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घोषणा से विश्वसनीयता में कमी आनी स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि मंहगाई भत्तों के बारे तो स्थिति बड़ी ही चिन्ताजनक हो गई है। 142 माह की किस्तों के एरियर बकाया हो गए हैं। अभी तक यह भत्ता 58 प्रतिशत के स्थान पर 45 प्रतिशत ही दिया जा रहा है जो कि पेंशनरों के साथ अन्याय है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 70 वर्ष से कम आयु वाले पैंसनर्स का छठे वेतन आयोग अनुसार बकाया के बारे सरकार चुप्पी साधे हुए है। 65,70 व 75 वर्ष की आयु पर 5, 10 व 15 प्रतिशत भत्ते के रूप में ही दिया जा रहा है जो कि मूल वेतन के रूप में पंजाब पद्धति पर दिये जाने का मामला अभी तक यथावत लटका हुआ है जिसे शीघ्र जारी किया जाना चाहिए।
बैठक में विपिन कालिया, टीपी सिंह, जवाहर सिंह पाल, लखबीर सिंह, वीके अग्रवाल, एमएल चौहान, शान्ति स्वरूप गुप्ता, केके चड्ढा, बीएस नेगी, डीएस सैनी, अनीता चड्ढा, प्रीतो देवी, सुधा कालिया एनडी सरीन, वीसी छिब्बर, नवीन कुमार, जितेन्द्र दत्त, इन्द्र पाल वालिया, वंदना शर्मा, अरुण शर्मा, सतपाल सिंह, आरके अग्रवाल आदि मौजूद थे।
-- -- -- -- -- -- -
फुटपाथ पर पार्क हो रही हैं गाड़ियां
बैठक में कहा गया कि चंडीगढ़-देहरादून नेशनल हाईवे पर पांवटा साहिब में सड़क किनारे बने पैदल पथ पर गाड़ियां पार्किंग ही हो रही हैं। इससे लोगों के लिए पैदल चलना मुश्किल हो रहा है तथा वाहनों के कारण कई लोग सड़क हादसे में जान तक गंवा चुके हैं। इसके बावजूद भी प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।