{"_id":"6a4e4f3ea5c20c597708fe68","slug":"gorkha-association-services-nahan-news-c-177-1-nhn1002-182883-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सिरमौर गोरखा एसोसिएशन ने श्मशानघाट के रखरखाव के लिए किया श्रमदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सिरमौर गोरखा एसोसिएशन ने श्मशानघाट के रखरखाव के लिए किया श्रमदान
विज्ञापन
राजगढ़ की फोरेस्ट कॉलोनी के शमशान घाट की मरम्मत का कार्य करते गोरखा एसोसिएशन के सदस्य। संवाद
-फॉरेस्ट कॉलोनी के धर्म स्थल की मरम्मत कर दिया स्वच्छता और संरक्षण का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। सामाजिक सेवा और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय सिरमौर गोरखा एसोसिएशन की राजगढ़ शाखा ने एक बार फिर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए फॉरेस्ट कॉलोनी स्थित धर्म स्थल (श्मशानघाट) में श्रमदान कर मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य किया। इस दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने सामूहिक प्रयास से धर्म स्थल के संरक्षण, सुंदरीकरण और आवश्यक मरम्मत कार्यों को पूरा किया।
सेवा अभियान के तहत भवन की मरम्मत, रखरखाव और अन्य आवश्यक कार्य किए गए, जिससे धर्म स्थल की स्थिति पहले की अपेक्षा अधिक सुरक्षित और बेहतर हो गई। एसोसिएशन के सदस्यों वीरेंद्र, धनलाल, करण और नरेश ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों का संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। ऐसे सेवा कार्य सामाजिक एकता, भाईचारे और निस्वार्थ सेवा की भावना को मजबूत करते हैं।
एसोसिएशन ने अभियान में श्रमदान करने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रत्येक सदस्य ने पूरे समर्पण के साथ कार्य कर अभियान को सफल बनाया। विशेष रूप से महेंद्र का धन्यवाद किया गया, जिन्होंने धर्म स्थल की मरम्मत के लिए आवश्यक स्टील शीट उपलब्ध कराकर महत्वपूर्ण सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि सिरमौर गोरखा एसोसिएशन भविष्य में भी सामाजिक, धार्मिक और जनहित से जुड़े कार्यों को निरंतर जारी रखेगी।