फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   girls of dadhahu stood first in 12 class result

Sirmour News: ददाहू क्षेत्र के स्कूलों में बेटियों ने लहराया परचम

Mon, 04 May 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
girls of dadhahu stood first in 12 class result
यशस्विनी, एकेएम स्कूल ददाहू।
सचित्र--
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू ( सिरमौर)। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित जमा दो के परीक्षा परिणाम में बेटियों ने पहले तीन स्थानों पर अपना दबदबा बनाया। शिक्षा खंड ददाहू के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू की छात्रा अंजना ने कला संकाय में 500 में से 483 अंक हासिल करके क्षेत्र में पहला स्थान हासिल किया है। जबकि एकेएम पब्लिक स्कूल ददाहू की छात्रा यशस्विनी अग्रवाल ने विज्ञान में 471 अंक लेकर दूसरा और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की छात्रा रितिका ने कला संकाय में 467 अंक हासिल करके तीसरा प्राप्त किया है। इनमें से दो छात्राएं ग्रामीण परिवेश से संबद्ध रखती हैं।


वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू के प्रधानाचार्य नरेश दुआ ने बताया कि जमा दो का परीक्षा परिणाम 91 फीसदी रहा है। स्कूल की तीन छात्राओं ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए हैं। उन्होंने छात्रों, उनके अभिभावकों व प्रवक्ताओं को बधाई दी हैं। वहीं एकेएम पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार ने भी बेटियों की कामयाबी पर उन्हें बधाई देते हुए बताया कि जमा दो कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। स्कूल की दो छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक लेकर स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


---संवाद

यशस्विनी, एकेएम स्कूल ददाहू।

यशस्विनी, एकेएम स्कूल ददाहू।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed