{"_id":"6a0da76d865d95242908413e","slug":"girls-miissing-from-village-ponta-nahan-news-c-177-1-ssml1030-179094-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: 15 वर्षीय नाबालिग लापता, परिजनों ने यूपी निवासी युवक पर जताया संदेह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: 15 वर्षीय नाबालिग लापता, परिजनों ने यूपी निवासी युवक पर जताया संदेह
विज्ञापन
-बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का लगाया आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव से 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने उत्तर प्रदेश निवासी एक युवक पर नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक महिला ने पांवटा साहिब पुलिस थाने में शिकायत दी है कि 15 वर्षीय बेटी 17 मई से घर से लापता है। परिजनों के मुताबिक बेटी के लापता होने के बाद एक बार फोन आया था, लेकिन उसके बाद वह नंबर बंद आ रहा है। जिस नंबर से फोन आया था, उसी नंबर के आधार पर परिजनों को एक युवक पर शक है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अश्वनी निवासी मेसांही नौवासंता, डाकघर बैठार, अचंलगज, जिला उन्नाव, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। परिजनों का आरोप है कि अश्वनी ही उनकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर घर से भगा ले गया है।
विज्ञापन
एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।