फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   girls khelkood in dadhahu division

Sirmour News: छात्राओं की खेलकूद में ददाहू स्कूल रहा सर्वश्रेष्ठ

Tue, 08 Sep 2026 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
girls khelkood in dadhahu division
अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता ददाहू स्कूल के खिलाड़ी मुख्यातिथि के साथ। संवाद
शिक्षा खंड ददाहू की अंडर-14 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। शिक्षा खंड ददाहू की अंडर-14 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिताओं में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू को सर्वश्रेष्ठ के खिताब से नवाजा गया। प्रतियोगिता का समापन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जामू कोटी के प्रांगण में किया गया।
इसमें ददाहू स्कूल की छात्राओं ने वॉलीबाल, खो-खो, बैडमिंटन और लोक नृत्य में प्रथम स्थान हासिल करके ऑल राउंड बेस्ट का खिताब अपने नाम किया। जबकि समूहगान में द्वितीय स्थान और बैडमिंटन की 42 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल करके स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

समापन समारोह के मुख्यातिथि ददाहू पंचायत के प्रधान पंकज गर्ग ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सोमवार को स्कूल पहुंचने पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। परियोजना अधिकारी एवं ददाहू स्कूल के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में 13 क्लस्टर पाठशालाओं के 270 के करीब छात्राओं ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर जामू कोटी स्कूल के प्रधानाचार्य कमलेश कुमार और ददाहू पंचायत के उपप्रधान करण जस्सल सहित गांव के अन्य गण्यमान्य लोग, अभिभावक और खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed