फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Girls Higher Secondary School, Dadahu will get the gift of a new building.

Sirmour News: कन्या उच्च पाठशाला ददाहू को मिलेगी नए भवन की सौगात

Thu, 19 Feb 2026 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Girls Higher Secondary School, Dadahu will get the gift of a new building.
कन्या उच्च पाठशाला ददाहू में तैयार हो रहा चार कमरों का नया भवन। संवाद
विकास की बात
विज्ञापन

45 लाख की लागत से चार आधुनिक कमरों का हो रहा निर्माण

आरएमएसए योजना के तहत बनाया जा रहा नया भवन

योगेंद्र अग्रवाल

ददाहू (सिरमौर)। राजकीय कन्या उच्च पाठशाला ददाहू को आगामी शैक्षणिक सत्र से नए भवन की सौगात मिलने जा रही है। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत स्कूल परिसर में करीब 45 लाख रुपये की लागत से चार नए कमरों का निर्माण किया जा रहा है। यह भवन बीएसएनएल के माध्यम से भूकंपरोधक और नई तकनीक से तैयार किया जा रहा है।
निर्माण एजेंसी ने कार्य को 31 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है, ताकि अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र में कक्षाओं का संचालन नए भवन में किया जा सके। चार कमरों का यह नया भवन बनने से स्कूल में अध्ययनरत करीब 190 छात्राओं को बेहतर और आरामदेह माहौल मिलेगा। साथ ही लंबे समय से चली आ रही कमरों की कमी भी दूर होगी। उल्लेखनीय है कि राजकीय कन्या उच्च पाठशाला ददाहू का पुराना भवन जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है, जहां भारी बारिश के दौरान दीवारों और छत से पानी टपकने की समस्या बनी रहती है। इसके अलावा एमडीएम के अतिरिक्त स्कूल के एक बड़े कमरे का उपयोग बीडीओ कार्यालय द्वारा पंचायत चुनाव सामग्री के भंडारण के लिए किया जा रहा है, जिससे कक्षाओं के संचालन में परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन

कमरों की कमी के कारण पांच कक्षाओं के संचालन में स्कूल प्रबंधन को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में नए भवन के निर्माण से छात्राओं को बड़ी राहत मिलेगी और शिक्षा ग्रहण करने में आ रही बाधाएं दूर होंगी। कन्या स्कूल ददाहू के मुख्याध्यापक सुरजीत सिंह ने बताया कि आरएमएसए योजना के तहत चार नए कमरों का निर्माण कार्य प्रगति पर है और इसे 31 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। नए भवन के बनने से स्कूल में कमरों की कमी काफी हद तक दूर हो सकेगी और छात्राओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed