फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Girls asked to build self confidence to become Aparajita in life

अपराजिता बनने को बेटियां अपना आत्मविश्वास मजबूत करें: डॉ. विश्वजीत

Sat, 30 Apr 2022 12:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Girls asked to build self confidence to become Aparajita in life
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। ‘अमर उजाला’ के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत शुक्रवार को पांवटा के ग्लोबल अकादमी स्कूल में कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसका मुख्यातिथि शिक्षाविद डॉ. विश्वजीत बंसल ने विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान महिला स्कूल स्टॉफ और छात्राओं को महिला सशक्तीकरण पर जागरूक किया गया।
शिक्षाविद डॉ. विश्वजीत बंसल ने कहा कि महिलाओं को अपराजिता बनना है तो अपना आत्मविश्वास मजबूत करें। आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। आज ऑटो से लेकर हवाई जहाज तक बेटियां उड़ा रही हैं। जरूरत है तो बस अपने भीतर सही समय पर फैसला लेने और आत्मविश्वास पैदा करने की क्योंकि आत्मविश्वास ही लक्ष्य और जीत दिलाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ‘अमर उजाला’ की ये मुहिम मील का पत्थर साबित होगी। कार्यक्रम की विशिष्ठ अतिथि प्रीति चौहान ने कहा कि छात्राएं अपने आप को असुरक्षित महसूस न करें। सब का डट कर मुकाबला करें। कोई परेशान करे तो इसकी शिकायत अध्यापकों और अभिभावकों से जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई समस्या आती है तो अपने माता-पिता व शिक्षकों को बिना झिझक बताएं। छात्राओं के सर्वांगीण विकास एवं सुरक्षा को लेकर छात्राओं से कहा गया कि वह आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।
कार्यक्रम शुरू करने से पहले छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर शिक्षक अमित कुमार, कमलेश तोमर, तब्बसुम समेत विद्यालय के स्टॉफ सदस्य मौजूद रहे।
दृढ़ संकल्प शक्ति से लक्ष्य प्राप्ति संभव : कमलेश तोमर
स्कूल की शारीरिक शिक्षिका कमलेश तोमर का कहना है कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। बेटियां दृढ़ संकल्प शक्ति से लक्ष्य और जीत को मार्ग प्रशस्त कर रही हैं।
शिक्षित होकर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही नारी : तबस्सुम
शिक्षिका तबस्सुम का कहना है आज महिलाओं का शिक्षा स्तर पहले से कहीं बेहतर है। शिक्षित होकर महिलाएं आगे बढ़ रहीं हैं और अपने पैरों पर खड़ा होकर आत्मनिर्भर बन रही हैं।
समाज में रोशनी फैला रही बेटियां : खुशी
स्कूली छात्रा खुशी का कहना है कि अपराजिता बन कर बेटियां समाज में रोशनी फैला रही हैं। हर विषम हालात का सामना कर बेटियां पहले से कहीं ज्यादा मुखर व सक्षम हो रही हैं।

किसी भी तरह के उत्पीड़न सहन नही ं: वंशिका
छात्रा वंशिका ने कहा कि समाज में काफी बदलाव आ चुका है। ‘अमर उजाला’ की मुहिम रंग लानेे लगी है। अब बेटियां किसी भी तरह का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं करतीं।
आसमां से सुख तोड़ लाएगी बेटियां: तनीषा
ग्लोबल अकादमी स्कूल की छात्रा तनीशा बंसल ने बताया कि बेटी आज बेटे से बढ़कर काम कर दिखाएंगी। अपने परिजनों के लिए आसमां से सुख तोड़ कर लाएंगी।
शपथ लेने से मिलती है प्रेरणा: प्यस्वनी
छात्रा प्यस्वनी ने कहा कि अपराजिता कार्यक्रम से प्रेरणा मिलती है। शपथ लेकर इस मुहिम को आगे बढ़ाना है, जिससे जीवन का लक्ष्य प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed