{"_id":"67bc61e3d3bed240db0117f8","slug":"garbage-not-in-dustbin-nahan-news-c-177-1-nhn1003-144217-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नगीना शहर नाहन में चरमराई सफाई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नगीना शहर नाहन में चरमराई सफाई व्यवस्था
विज्ञापन
धीरज कुमार। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना शहर नाहन में चरमराई सफाई व्यवस्था
हर कहीं खुले में लगे कूड़े के ढेर, डोर टू डोर अभियान फेल
शहर में यहां-वहां कूड़ा फेंकने वालों के चालान करने की उठी मांग
अजय धीमान
नाहन (सिरमौर)। नाहन शहर में नगीना आए एक दिन लग जाए महीना......... शहर में यह कहावत काफी मशहूर रही है। यह कहावत शहर की खूबसूरती और यहां की साफ सफाई के मध्य नजर कही जाती थी लेकिन वर्तमान में शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई। शहर में हर कहीं खुले में लगे कूड़े के ढेर देखे जा सकते हैं।
शहर में कुछ अरसा पहले चले डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का अभियान भी असफल हो चुका है। शहर में कई जगह सफाई कर्मचारी कूड़ा लेने नहीं पहुंचते और कई जगह सफाई कर्मचारी कूड़ा लिए बिना ही वापस लौटते हैं।
लोगों ने शहर में चरमरा रही सफाई व्यवस्था पर नगर परिषद को गंभीरता से कार्रवाई करने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने कहा कि हर कहीं कूड़ा फेंकने वाले लोगों के चालान किए जाने चाहिए। इस कार्रवाई से शहर में सफाई व्यवस्था बन पाएगी।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों में नरेश कुमार ने बताया कि शहर में लोग कूड़ेवाली गाड़ी का इंतजार करने की बजाय हर कहीं कूड़ा फेंक रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के नगर परिषद को चालान करने चाहिए।
गुलशन अहमद ने कहा कि हर कहीं कूड़ा फेंकने वालों के चालान होने चाहिए। इसी तरह नगर परिषद के अधिकारियों को भी शहर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करना चाहिए।
धीरज कुमार ने बताया कि शहर में लोग खुले में कूड़े का ढेर लगाने के बाद उसमें आग लगा देते हैं। ऐसे लोगों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।
स्थानीय निवासी इंद्रा रॉय ने बताया कि शहर में सफाई व्यवस्था चरमराने का मुख्य कारण नगर परिषद की ओर से शहर में कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई न करना है। उन्होंने कहा कि शहर में हर कहीं कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। नगर परिषद को एक योजना के तहत शहर में सफाई व्यवस्था को बनाना चाहिए।
उधर, इस बारे में नगर परिषद की अध्यक्षा श्यामा पुंडीर ने बताया कि हर कहीं कूड़ा फेंकने वालों के चालान किए जाने चाहिए। उन्होंने बताया कि वे इसके लिए सफाई निरीक्षण का कार्य देख रहे कर्मचारियों को इसके लिए निर्देश दे चुकी हैं। उन्होंने कहा कि वे पुन: इसके लिए निर्देश देंगी।