फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ganit divas celebrated in rajgargh school

गणित के बिना कोई भी कार्य संभव नहीं : प्रवीण शर्मा

Fri, 22 Dec 2023 06:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 06:43 PM IST
विज्ञापन
ganit divas celebrated in rajgargh school
गणित के बिना कोई भी कार्य संभव नहीं : प्रवीण शर्मा
विज्ञापन

वैद्य सूरत सिंह स्मारक स्कूल राजगढ़ में मनाया गणित दिवस
12वीं कक्षा के रचित ने भाषण प्रतियोगिता में पाया पहला स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। वैद्य सूरत सिंह स्मारक आदर्श वरिष्ठ राजगढ़ के यूथ व इको क्लब ने विद्यालय में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया। प्रवक्ता गणित प्रवीण शर्मा ने बच्चों को गणित का हमारे जीवन में क्या महत्व है के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि गणित को व्यापार का प्राण एवं विज्ञान का जन्मदाता कहा जाता है। यह विद्यार्थियों का मानसिक विकास करके उनकी बुद्धि को तेज बनाता है। हमारे चारों ओर का जीवन और हमारे दिन प्रतिदिन का व्यवहार पूर्ण रूप से गणित से भरा हुआ है। दैनिक जीवन में हमें घर, बाहर, बाजार आदि में गणित के ज्ञान की आवश्यकता होती है। इसके बिना कोई भी कार्य संभव नहीं है।
विज्ञापन

इस मौके पर स्कूल में भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसके माध्यम से महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की ओर से किए गए अनेक आविष्कारों से बच्चों को अवगत करवाया गया। इसमें कहा गया कि श्रीनिवास रामानुजन का जन्म 22 दिसंबर 1887 में मद्रास में हुआ था। उन्होंने 32 साल की उम्र में लगभग 3,600 गणित के समीकरण दिए। उन्होंने रीमन सीरीज, एलिप्टिकल इंटीग्रल, हाइपर ज्योमैट्रिकल सीरीज और जीटा फंक्शन आदि की खोज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस भाषण प्रतियोगिता में रचित कक्षा12वीं ने प्रथम स्थान और सिमरन कक्षा बारहवीं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed