{"_id":"57ed59c24f1c1bdc765740b5","slug":"gajon-school-in-two-oclock-lock","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजौण स्कूल में दो बजे ही लटका दिए ताले, बच्चे खेलते रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजौण स्कूल में दो बजे ही लटका दिए ताले, बच्चे खेलते रहे
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
Updated Thu, 29 Sep 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा खंड कफोटा के तहत आने वाले मिडिल और प्राइमरी स्कूल गजौण में वीरवार को दोपहर दो बजे स्कूल में ताले जड़े हुए पाए गए। शिलाई के विधायक बलदेव तोमर उस क्षेत्र के दौरे पर थे जिन्होंने उक्त स्कूल में अचानक दबिश दे दी। जिन्होंने मौके पर स्कूल बंद पाया और बच्चों को मैदान में खेलते हुए देखा। विधायक की शिकायत के बाद शिक्षा उप निदेशक ने इस संदर्भ में स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन
सतौन क्षेत्र के गजौण मिडिल और प्राइमरी स्कूल में शिक्षकों का टोटा है। दोनों स्कूल महज एक-एक शिक्षक के सहारे चल रहे हैं। वीरवार को शिलाई के विधायक बलदेव तोमर ग्राम पंचायत ठोंठा जाखल गए थे। पंचायत के गजौण गांव से होकर वापस आते हुए उन्होंने अचानक स्कूल में दबिश दी। दोनों स्कूलों में बच्चे खेलते हुए पाए गए। जबकि स्कूलों के दरवाजों पर ताले लगे थे।
विज्ञापन
बच्चों से बात करने पर विधायक को पता चला कि शिक्षक दो बजे ही ताला लगाकर निकल गए हैं। विधायक ने स्वयं इसकी पुष्टि की है। विधायक बलदेव तोमर ने कहा कि यह सरकार की नाकामी है। सरकार ने रेवड़ियों की तरह स्कूल तो खोल दिए, लेकिन शिक्षकों की व्यवस्था नहीं की। डेपुटेशन पर लिए गए शिक्षकों के सहारे चल रहे इन स्कूलों में बच्चों का भविष्य दाव पर लगा हुआ है।
विज्ञापन
विभागीय सूत्रों के अनुसार मिडिल स्कूल में एसएमसी से शिक्षक की तैनाती हुई है तो प्राइमरी स्कूल में डेपुटेशन पर शिक्षक की तैनाती हुई है। वहां तैनात एक शिक्षक से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि आज वह छुट्टी पर थे। उनकी जगह किसी और ने जाना था, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। उधर, विधायक बलदेव तोमर ने इस पूरे मामले से उप निदेशक को अवगत करवा दिया है। उप निदेशक ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि कारण बताओ नोटिस जारी कर एक सप्ताह में गैर हाजरी पर जवाब मांगा है।