फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   free bus service for ladies

Sirmour News: भाई दूज पर महिलाओं ने उठाया निशुल्क बस यात्रा का लाभ

Thu, 23 Oct 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
free bus service for ladies
सूर्योदय से सूर्यास्त तक प्रदेश की सीमाओं में मिली सुविधा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। भाई दूज पर्व पर वीरवार को महिलाओं ने प्रदेश सरकार की ओर से दी गई निशुल्क बस यात्रा सुविधा का लाभ उठाया। सुबह से ही बस अड्डों पर महिलाओं की खासी भीड़ देखने को मिली। कई महिलाएं अपने भाइयों से मिलने दूरदराज़ के इलाकों में पहुंचीं। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को पूरे दिन किराया नहीं देना पड़ा। निगम के कर्मचारियों के अनुसार नाहन डिपो की बसों में सैकड़ों महिलाओं ने हिमाचल की सीमा में विभिन्न रूटों पर सफर किया। निगम की ओर से सूर्योदय से सूर्यास्त तक महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा की सुविधा दी गई। महिलाओं ने सरकार इस निर्णय की सराहना की। बस अड्डा नाहन के प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि निगम के निर्देशों के मुताबिक सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक निगम की सभी बसों में महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा की सुविधा उपलब्ध करवाई गई। परिचालकों को किसी भी महिला का टिकट न काटने के निर्देश जारी किए गए थे। उन्होंने बताया कि निशुल्क यात्रा सुविधा सिर्फ हिमाचल के भीतर ही दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed