फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Four years after the upgrade, classes are still being held under the open sky.

Sirmour News: खुले आसमान के नीचे भविष्य संवार रहे बेहड़ेवाला स्कूल के बच्चे

Thu, 26 Feb 2026 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Four years after the upgrade, classes are still being held under the open sky.
स्कूल के उच्चीकरण के चार साल बाद भी बेहड़ेवाला स्कूल में खुले मैदान के नीचे लग रही कक्षाएं| संव
एक कमरे में चल रहा कार्यालय और 5 कक्षाएं
विज्ञापन

100 बच्चों को झेलनी पड़ रही परेशानी

सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। अपग्रेडेशन के चार साल बाद भी बेहड़ेवाला स्कूल की 5 कक्षाएं और कार्यालय प्राथमिक स्कूल के एक कमरे में चल रही हैं। हालात यह हैं कि आज भी अधिकतर कक्षाएं खुले आसमान के नीचे मैदान में लगानी पड़ रही हैं। स्कूल में करीब 100 विद्यार्थी शिक्षारत हैं, लेकिन महज दो कमरों में पांच कक्षाएं और कार्यालय चलाया जा रहा है।
स्कूल भवन के लिए चिन्हित की पांच बीघा भूमि तक जाने के लिए रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। स्थानीय निवासी राकेश चौधरी, जीत सिंह, यशपाल सिंह, राजेश कुमार और प्रवेश कुमार का कहना है कि वर्ष 2022 में माध्यमिक स्कूल को उच्च विद्यालय का दर्जा दिया गया। प्रदेश में जहां कई स्कूल छात्र संख्या कम होने के कारण बंद हो रहे हैं, वहीं इस स्कूल में छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़कर 100 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

स्कूल में मुख्य अध्यापक सहित नौ पद स्वीकृत हैं। इनमें एक नॉन मेडिकल शिक्षक का पद रिक्त है। यह पद शिक्षक के पदोन्नत होकर स्थानांतरित होने के कारण खाली है। इसके बावजूद सबसे बड़ी समस्या कक्षाओं के संचालन को लेकर है। प्राथमिक पाठशाला के एक ही कमरे में कार्यालय सहित पांच कक्षाएं चलानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजबूरी में कुछ कक्षाएं प्राथमिक स्कूल के मैदान में पेड़ के नीचे या खुले आसमान के नीचे लगाई जाती हैं। बारिश और भीषण गर्मी के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पांवटा दून के मैदानी क्षेत्र में अत्यधिक गर्मी रहने के कारण गर्मियों में बच्चों को कभी खुले मैदान, कभी बरामदे तो कभी पेड़ की छांव में बैठाकर पढ़ाना पड़ता है।
उच्चाधिकारियों को करवाया अवगत
उच्च विद्यालय बेहड़ेवाला की मुख्य अध्यापिका अरविंदर कौर ने बताया कि एक ही कमरे में सभी कक्षाएं और कार्यालय संचालित किया जा रहा है। खाद्य एवं आपूर्ति निगम की निदेशक नसीमा बेगम की ओर से एक छोटा सा शेड बनवाया गया है। इसके बावजूद सभी कक्षाओं का संचालन सुचारू रूप से करना संभव नहीं हो पा रहा है। इस समस्या से शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।

चिह्नित भूमि में रास्ते पर विवाद
स्कूल का अब तक अपना भवन नहीं है। इससे स्टाफ और बच्चों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। बेहड़ेवाला-मतरालियों मार्ग के समीप राजस्व विभाग की पांच बीघा भूमि स्कूल भवन के लिए चिह्नित की है। बीच में कुछ निजी भूमि आने के कारण रास्ते को लेकर विवाद है। बातचीत से इस विवाद को सुलझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
-वसीम मलिक, निवर्तमान प्रधान, अमरकोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed