फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   four watches of delhi gate stoped

दिल्ली गेट की चारघड़ियां बंद

Mon, 16 May 2016 11:27 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Mon, 16 May 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। रियासतकालीन धरोहर लिटन मेमोरियल (दिल्ली गेट) में लगी चार घड़ियां करीब छह महीने से खराब चल रही है। घड़ियों में दस बज गए हैं। इससे आगे इनकी सुई नहीं बढ़ पा रही। सिरमौरी हुकमरानों की ओर से बनाए गए दिल्ली गेट की घड़ी खराब होना एतिहासिक धरोहरों के प्रति सरकार और प्रशासन की संवेदनहीनता की ओर इशारा कर रहा है। हैरत इस बात की है कि धरोहर पर लगी चारों घड़ियां पिछले करीब छह महीने से खराब चल रही हैं लेकिन इन्हें ठीक करने के लिए कोई मैकेनिक नहीं मिल रहा।

विज्ञापन



सिरमौर के जिला मुख्यालय नाहन शहर का दिल्ली गेट किसी अजूबे से कम नहीं है। हिमाचल में कहीं पर भी इस तरह का मेमोरियल नहीं है। खास यह है कि दिल्ली गेट के आखिरी गुंबद में चारों ओर चार घड़ियां स्थापित की गई हैं। पिछले करीब छह सात महीने से यह घड़ियां बंद चल रही है। घड़ियां दस पर अटक गई हैं। इतना लंबा अरसा बीत जाने के बाद भी इन्हें ठीक नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

 बताया जाता है कि भारत के वायसराय, लार्ड लिटन के सम्मान में 1877 में इस स्मारक स्थल की स्थापना सिरमौर के महाराजा ने करवाई थी। अब इसकी देखरेख का जिम्मा स्थानीय नगर परिषद के पास है। हर साल नगर परिषद इस गेट पर रंग रोगन भी करती है लेकिन छह महीने से खराब चल रही इस घड़ी को दुरुस्त नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 उपायुक्त बीसी बडालिया ने बताया कि इस संदर्भ में उन्होंने नगर परिषद को आदेश दिए हैं, लेकिन मैकेनिक की व्यवस्था नहीं हो पाई है। इधर नगर परिषद नाहन की अध्यक्ष अनीता चौहान ने बताया कि इसके लिए प्रयास जारी हैं। मैकेनिक से बात की जा रही है। जल्द ही घड़ियां ठीक कर दी जाएंगी।
--------------------
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed